चमोली, कार हादसे में नारायण बगड़ विकास खंड के 3 ब्यक्ति घायल एक की स्थिति गंभीर।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/ बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नंदप्रयाग व चमोली के बीच पुरसाड़ी के नजदीक एक कार के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में कांवड़ियों से भरा ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत 13 घायल।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार अपराह्न को नंदप्रयाग पुलिस चौकी को सूचना मिली कि एक कार यूके 07बीएल1780 अनियंत्रित होकर पुलिया से जा टकराई। वाहन में सवार नारायणबगड विकास खंड के हरमनी गांव निवासी संदीप सिंह

यह भी पढ़ें 👉 कांवड़ यात्रा में बिना लाइसेंस और बिना नाम के खोली दुकान तो फौरन होगी बंद 2 लाख का लगेगा जुर्माना।

पुत्र वीरेंद्र सिंह, पवन बिष्ट पुत्र माधव सिंह तथा पंकज सिंह पुत्र मंगल सिंह घायल हो गए है। इनमें पंकज सिंह गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए 108 के माध्यम से चिकित्सालय लाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *