उत्तराखंड में कांवड़ियों से भरा ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत 13 घायल।

न्यूज 13 प्रतिनिधि टिहरी गढ़वाल

टिहरी/ ऋषिकेश-चंबा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाजल और फकोट के समीप कांवड़ियों से भरा ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त ।
एक की हुई मौत 13 लोग हुए घायल चार गंभीर घायलों को हायर सेंटर एम्स के लिए किया रेफर जबकि 8 घायलों को संयुक्त चिकित्सालय नरेंद्र नगर में इलाज के लिए भर्ती कराया है।

यह भी पढ़ें 👉 कांवड़ यात्रा में बिना लाइसेंस और बिना नाम के खोली दुकान तो फौरन होगी बंद 2 लाख का लगेगा जुर्माना।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों के साथ नरेंद्र नगर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान चलाया। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची। ऋषिकेश से गंगोत्री जा रहा था कांवड़ियों से भरा ट्रक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *