चमोली, कांग्रेस के जिला महामंत्री ने थामा बीजेपी का दामन।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि चमोली

 चमोली/ कांग्रेस को चमोली जिले में भी लगा झटका जिला महामंत्री मनोज कठैत ने थामा भाजपा का दामन प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिलाई पार्टी की सदस्यता। चमोली से कांग्रेस के जिला महामंत्री मनोज सिंह कठैत ने आज कांग्रेस पार्टी का दामन छोड़कर श्रीनगर गढ़वाल स्थित भाजपा लोकसभा कार्यालय में भाजपा का दामन थाम लिया हैं।

यह भी पढ़ें उत्तराखंड में यहां हो रहीं थीं घर के अंदर गौकशी, पुलिस ने की छापेमारी मुख्य अभियुक्त फरार, अभियुक्ता गिरफ्तार।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट ने मनोज सिंह कठैत और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आलम राम को भाजपा की सदस्यता दिलवाई 2 दशको से मनोज कठैत कांग्रेस पार्टी के यूथ अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी, प्रदेश सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदो पर रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉पिथौरागढ़, हत्या के आरोप में लॉकअप में बंद महिला कैदी ने खुद को लगाई आग।

 भाजपा की सदस्यता लेनें पर मनोज कठैत ने कहा कि पूरे देश में भाजपा की लहर हैं और भाजपा एक राष्ट्रवादी पार्टी हैं इसी विचारधारा से प्रभावित होकर वह अपने सहयोगीयो के साथ भाजपा में शामिल हो गये हैं। साथ ही आगे भी वह चमोली से कई कार्यकर्ताओं को भाजपा में जोड़ने का कार्य करेंगे।

यह भी पढ़ें,👉बीजेपी ने गढ़वाल सीट से अनिल बलूनी और हरिद्वार से त्रिवेंद्र सिंह रावत को उतारा चुनावी मैदान में।

इस बीच लोकसभा प्रभारी पुष्कर काला, सह प्रभारी हेमंत दिवेदी, लोकसभा संयोजक विजय कप्रवाण, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संदीप रावत सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *