चमोली हादसे का अपडेट>>>हादसे में मौत का बड़ा आंकड़ा, चौकी इंचार्ज पीपलकोटी व उनके हमराह होमगार्कीडों की भी मौत, घायलों को हेलीकॉप्टर से भेजा जा रहा है ऋषिकेश एम्स।
चमोली हादसे का अपडेट>>>हादसे में मौत का बड़ा आंकड़ा, चौकी इंचार्ज पीपलकोटी व उनके हमराह होमगार्कीडों की भी मौत, घायलों को हेलीकॉप्टर से भेजा जा रहा है ऋषिकेश एम्स।
देहरादून/ मुख्यमंत्री धामी ने चमोली जनपद में हुई दुखद घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों की आत्मा की शांति एवं उनके परिवारजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चमोली जनपद में बिजली के करंट लगने से 15 लोगों के घायल एवं हताहत होने की सूचना मिली है। जिलाधिकारी चमोली को घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। घायलों को हायर सेंटर रेफर करने के लिए हेलीकॉप्टर की सेवाएं ली जा रही है। सरकार और प्रशासन के द्वारा राहत एवं बचाव कार्य किए जा रहे हैं।
अनुमन्य सहायता राशि शीघ्र उपलब्ध
जाएगी चमोली हादसे से जुड़ी बड़ी अपडेट आईजी गढ़वाल करन सिंह ने दी अहम जानकारी मामले में चौकी इंचार्ज पीपल कोटी प्रदीप रावत हमराह होम गार्ड मुकुंदी लाल की भी मौत हुई है दरअसल सुबह मौके पर एक इलेक्ट्रिशन गणेश का शव दिखा लोगो ने पुलिस प्रशासन को बुलाने की मांग की लोगो के साथ ही चौकी इंचार्ज भी हमराह के साथ पहुंचे और दोबारा करेंट फैल गया और इतना बड़ा हादसा हो गया।
चमोली के पीपलकोटी में हुए हादसे को लेकर एडीजी लॉन आर्डर ने मीडिया को बयान जारी करते हुए बताया कि देर रात चमोली के पीपलकोटी के नमामि गंगे प्रोजेक्ट में एक हादसा हुआ था जिसमे एक युवक की मौत हो गई जिसका पंचनामा भरने के लिए पुलिस की टीम सुबह मौके परधो पहुंची थी और मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर मौजूद थे। इसी बीच अचानक सुबह एक बार फिर करंट फैल गया।
उन्होंने कहा कि इस बीच 22 लोग करंट की चपेट में आए गए जिनमें से 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि 7 लोगों को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जिनमें से दो को हेलीकॉप्टर के जरिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि इस पूरे मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। चमोली नमामि गंगे परियोजना में करट फैलने से अब तक 16 लोगों की मृत्यु हुई है और 7 लोग झुलसे है। जिनमे से दो लोगों को हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।