ऊखीमठ क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से भारी नुकसान की सूचना है।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह नेगी उखीमठ

ऊखीमठ/  क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से भारी नुकसान की सूचना है।कहीं गांवों को यातायात से जोड़ने वाले मोटर मार्गों व पैदल सम्पर्क मार्गों के क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों की आवाजाही प्रभावित हो गयी है! कुछ गांवों में भूधसाव के कारण मकानों व गौशालों को खतरा बना हुआ है! ऊखीमठ – उनियाणा – रासी मोटर मार्ग पर राऊलैंक के निकट भारी मलवा आने से यातायात बाधित हो गया है!

यह भी पढ़ें 👉 चम्पावत,  आपदा मद के धन को ठिकाने लगाने के लिए पंचायत घर ध्वस्त होने की गलत सूचना देने पर दर्ज हुआ मुकदमा दर्ज।

सरस्वती, मधुगंगा व आकाशकामिनी नदियों सहित नालों का जल स्तर उफान में आने के कारण आपदा प्रभावितों की रातों की हराम हो चुकी है! जगह – जगह भूस्खलन होने के काश्तकारों की फसलों को भारी पहुंचा है! जानकारी देते हुए जिला पंचायत सदस्य कालीमठ विनोद राणा ने बताया कि क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से गडगू गांव में बाराही मन्दिर व पंचायत भवन का परिसर खतरे की जद में आ गये हैं

तथा पैदल सम्पर्क मार्गों के क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को जान हथेली पर रखकर आवाजाही करनी पड़ रही है! बताया कि गैड़ गांव में प्रदीप सिंह व देवेन्द्र सिंह मकान व गौशालों को भूधसाव के कारण खतरा बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉 गैरसैंण, भारी बारिश के बीच वन क्षेत्राधिकारी लोहवा प्रदीप गौड़ की देखरेख में हरेला पर्व मनाते हुए चारापत्ती व फलदार पौध रोपण कर की गई हरेला वन की स्थापना।

! जिला पंचायत सदस्य विनोद राणा ने बताया कि ऊखीमठ – रासी मोटर मार्ग पर राऊलैंक के निकट भारी बोल्डरो के आने से यातायात बाधित हो गया है तथा आने वाले दिनों में यदि यातायात बहाल नही होता है तो उनियाणा, रासी व गौण्डार के ग्रामीणों को तहसील मुख्यालय सम्पर्क करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है

तथा मदमहेश्वर घाटी का तीर्थाटन, पर्यटन व्यवसाय खासा प्रभावित हो सकता है! उन्होंने बताया कि मूसलाधार बारिश से कुणजेठी में प्राथमिक विद्यालय खतरे की जद में आ गया है।

यह भी पढ़ें 👉 बहुचर्चित स्टिंग मामले में सीबीआई कोर्ट ने सुनाया अपना फैसला।

तथा कालीमठ – कुणजेठी – व्यूखी मोटर मार्ग व पैदल मार्ग भी जगह – जगह क्षतिग्रस्त हो गये हैं! उन्होंने बताया कि गैड़ गांव के धाम तोक में झूलते बिजली के तार कभी भी हादसे को न्यौता दे सकते हैं! प्रधान पाली सरूणा प्रेमलता पन्त ने बताया कि पीएमजीएसवाई के निर्माणाधीन मोटर मार्ग पर जगह – जगह भूस्खलन होने से फते सिंह रावत की मकान, मनमोहन सिंह रावत की गौशाला सहित कई मकाने व गौशालाएं खतरे की जद में आ गयी है! मदमहेश्वर घाटी विकास मंच पूर्व अध्यक्ष मदन भटट् ने बताया कि मूसलाधार बारिश व विभागीय अनदेखी के कारण ऊखीमठ – राखी मोटर मार्ग बुरूवा व मनसूना के निकट जानलेवा बना हुआ है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *