उत्तराखंड में यहां अनियंत्रित होकर पल्टी कार 5 लोग घायल 2 लोगों की हालत चिंताजनक।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ राज्य में निरन्तर सड़क हादसे बढ़ते ही जा रहे है इन हादसों में लोग असमय ही मौत के मुंह में समा रहे हैं। इसी बीच हादसे की खबर मसूरी से आ रही है। मसूरी शहर के टिहरी बाईपास रोड पर एक कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के वक्त कार में पांच लोग सवार थे सभी को चोटें आई है। इनमें से दो लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉 उतराखंड पुलिस विभाग में उपनिरीक्षकों के हुए बंपर ट्रांसफर।

घायलों को पुलिस के साथ स्थानीय लोगों की मदद से मसूरी उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां पर दो लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें देहरादून हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉 यहां हुआ दर्दनाक हादसा छात्रों से भरी नाव पल्टी झील में 10 बच्चों व 2 अध्यापकों की अभी तक मौत कई पुष्टि।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कार सवार लोग टिहरी के लंबगांव से देहरादून जा रहे थे। टिहरी बायपास रोड आइडिया बिल्डिंग के समीप अनियंत्रित होकर पहाड़ से जा टकराई। जिसके बाद कार सड़क पर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस 108 एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में खनन माफियाओं के हौसले है बुलंद तहसीलदार को घेर कर लें उड़े ट्रैक्टर ट्राली।

घटना के वक्त कार में शांति प्रसाद पुत्र स्वर्गीय दयाराम उम्र 74 वर्ष जानकी देवी पत्नी शांति प्रसाद उम्र 65 वर्ष निवासी उत्तरकाशी सोनिका देवी पत्नी सुशांत उम्र 22 वर्ष सुशांत पुत्र कृष्ण भट्ट उम्र 25 वर्ष और भारत पुत्र बलराम उपाध्याय उम्र 27 वर्ष निवासी बंजारा वाला पटेल नगर देहरादून घायल हो गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *