बड़ी खबर, उत्तरकाशी में टनल में फंसे मजदूरों की सूची हुई जारी, जिले के सभी अधिकारियों की छुट्टियां की गई रद्द।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि उत्तरकाशी

 उत्तरकाशी/ उत्तराखंड के उत्तरकाशी में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा से डंडालगांव तक निर्माणाधीन सुरंग में हुए हादसे से जुड़ा बड़ा अपडेट आ रहा है। शासन ने जहां फंसे मजदूरों की सूची जारी की है वहीं दुसरी ओर मजदूरों से संपर्क हो गया है। उन्हें पानी और खाना भिजवाया गया है। मौके पर लगातार राहत बचाव कार्य जारी है। मुख्यमंत्री धामी से प्रधानमंत्री मोदी से हादसे का अपडेट लिया है और हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें 👉 यहां दीपावली के जश्न के बीच 3 बेटीयों के सामने पति ने पत्नी की गला काटकर कर दी निर्मम हत्या।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों को 24 घंटे से ज्यादा वक्त हो गया है। सुरंग में 40 श्रमिक फंसे हुए हैं। श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए रात भर रेस्क्यू अभियान चला। फंसे श्रमिकों से वॉकी टॉकी के जरिये संपर्क जुड़ा है। श्रमिकों ने बताया कि वे सुरक्षित हैं और उन्होंने भोजन की मांग की है। शॉर्ट क्रिएटिंग मशीन के द्वारा कैविटी से गिर रहे मलबे को रोकने का प्रयास किया गया। परन्तु वह सफल नहीं हो पा रहा है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से उत्तरकाशी की घटना की जानकारी ली है।

यह भी पढ़ें 👉 बागेश्वर-कपकोट रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत में एक की मौत एक गंभीर घायल।

उन्होंने मुख्यमंत्री धामी को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर यह जानकारी दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस हादसे से निपटने के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। भारत सरकार द्वारा केंद्रीय एजेंसियों को राहत और बचाव कार्यों में सहयोग करने के लिए निर्देश दिए हैं।सुरंग में फंसे मजदूर उत्तराखंड सहित झारखंड,बिहार, उत्तरप्रदेश व हिमाचल के साथ ही ओडिशा के हैं। फंसने वाले मजदूरों में उत्तराखंड के कोटद्वार व पिथौरागढ़ के दो समेत बिहार के 4,पश्चिम बंगाल के 3, असम के 2, झारखंड के 15, उत्तरप्रदेश के 8, हिमाचल का एक और ओडिशा के पांच मजदूर शामिल हैं। रेस्क्यू की अपडेट और सहायता के लिए उत्तरकाशी पुलिस की हेल्पलाइन नंबर + 917455991223 भी जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉 दुःखद, उत्तराखंड में यहां टेंट हाउस के गोदाम में लगी भीषण आग, 3 कर्मचारियों की जिंदा जलकर हुई मौत।

मुख्यमंत्री धामी ने पोस्ट में लिखा कि, लेपचा, हिमाचल प्रदेश से लौटते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन के माध्यम से आज उत्तरकाशी के सिल्क्यारा के पास टनल निर्माण के वक्त मलबा आने की वजह से टनल में फंसे मजदूरों की स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालने के लिए संचालित बचाव कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी साथ ही स्थिति से अवगत कराया।
वहीं हादसे को देखते हुए जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने जिले के सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द करते हुए उन्हें तत्काल अपने-अपने कार्य स्थल पर रिपोर्ट करने और राहत एवं बचाव कार्यों के लिए चौबीस घंटे तत्पर रहने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *