जिला पंचायत चुनाव से पहले नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या के होटल में पुलिस ने चलाया गहन तलाशी अभियान।

न्यूज 13 प्रतिनिधि हल्द्वानी

हल्द्वानी/ नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कल होने वाले मतदान से ठीक एक दिन पहले देर रात शहर में पुलिस का व्यापक चेकिंग अभियान चला। इस बीच पुलिस टीम ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या के स्वामित्व वाले होटल रिया पैलेस और बैंक्वेट हॉल में गहन तलाशी ली।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में दो जगह बोटर लिस्ट में नाम वाले प्रत्याशी पद पर बने रहेंगे या नहीं नैनीताल हाईकोर्ट ने दिया यह अहम फैसला।

अभियान में सीओ रामनगर, कोतवाल हल्द्वानी, थाना प्रभारी काठगोदाम, टीपी नगर चौकी प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

यह भी पढ़ें 👉 गरमपानी, तेज रफ्तार अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार ने महिला व बच्चे को मारी जबरदस्त टक्कर बच्चे की हालत नाज़ुक हायर सेंटर के लिए रेफर।

चेकिंग को लेकर पूछे जाने पर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई 15 अगस्त के मद्देनज़र रूटीन चेकिंग अभियान का हिस्सा है। हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा के दृष्टिगत इस तरह का तलाशी अभियान चलाया जाता है और इसी क्रम में बुधवार रात में कार्रवाई भी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *