बागेश्वर, उपचुनाव की मंत्री सौरभ बहुगुणा व राजेंद्र बिष्ट को दी गई जिम्मेदारी।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून

बागेश्वर/ भारतीय जनता पार्टी ने बागेश्वर में होने वाले उपचुनाव की जिम्मेदारी कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के साथ राजेंद्र सिंह बिष्ट को दी। दो दिवसीय देहरादून प्रवास पर आए राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी एल संतोष की अध्यक्षता में बैठक की गई।

यह भी पढ़ें 👉 भतरौजखान के समीपवर्ती गांव में जंगली मशरुम खानें से 38 वर्षीय ब्यक्ति की मौत।

बैठक में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी मौजूद रहे। बैठक में मुख्य रूप से आगामी अक्टूबर महीने में प्रस्तावित बागेश्वर उपचुनाव की रणनीति को लेकर चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें 👉 मौसम अपडेट>>> उतराखंड के सभी जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, 4 अगस्त तक के लिए मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी।

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को कैसे जनता तक पहुंचाया जाय इस पर चर्चा की गई। बागेश्वर उपचुनाव की घोषणा के बाद जो भी भाजपा का उम्मीदवार होगा वो भारी मतों से चुनाव जीतेगा।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली, जरा सी लापरवाही, बाइक सहित गहरी खाई में समाया युवक>>> देखिए खौफनाक वीडियो।

बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र की जनता का रुझान भाजपा की ओर है। क्योंकि कैबिनेट मंत्री रहे चंदन राम दास ने क्षेत्र में बेहतर काम किए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *