पिथौरागढ़, जिले की अधौली गांव की निवासी अर्चना ने जीता मिसेज इंडिया ग्लैम 2024 का खिताब।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि पिथौरागढ़

 पिथौरागढ़/ जिले के अधौली गांव की बेटी अर्चना चंद पुत्री डीबी चंद ने 31 दिसंबर को जयपुर में आयोजित मिसेज इंडिया ग्लॅम 2024 का खिताब अपने नाम किया है। जिससे क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉 पौड़ी, महिला से छेड़छाड़ के आरोप में उत्तर प्रदेश का युवक गिरफ्तार, रेगुलर पुलिस के पास जांच जाते ही हुआ एक्शन।

ऑल इंडिया से चयनित 31 प्रतिभागियों में अर्चना 31वीं प्रतिभागी थीं। अर्चना ने रैम्प पर सौंदर्यता, कैट वॉक, मिसेज कॉस्ट्यूम और संवाद में सबको पछाड़ते हुए मिसेज इंडिया 24 का ताज अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें 👉 पुलिस अधिकारियों के हुए तबादले बदले गए चम्पावत और अल्मोड़ा के पुलिस अधीक्षक।

अर्चना ने बीएससी, बीएड और अंग्रेजी विषय से एमए की शिक्षा ग्रहण की है। उनकी माता राजेश्वरी चंद गृहिणी है और पिता एसबीआई से प्रबंधक पद से सेवानिवृत हैं। अर्चना के पति विजय चंद सेना में अधिकारी हैं।

यह भी पढ़ें 👉 खटीमा में 80 सागौन के पेड़ों का हुआ अवैध कटान, वन विभाग की मिलीभगत से या वन महकमा है अंजान, उपजिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर किया सभी सागौन के कटे हुए गिल्टो को सीज।

 उनका एक भाई पंकज चंद आर्मी ऑफिसर तो दूसरे भाई अमित चंद रीजनल डायरेक्टर पद पर कार्यरत हैं। अर्चना ने अंबाला में पति की पोस्टिंग होने के चलते हरियाणा से इस प्रतियोगिता का रजिस्ट्रेशन कराया था।

यह भी पढ़ें 👉 यमुना घाटी में तेंदुए का आतंक खौफ में जी रहे हैं ग्रामीण।

थल क्षेत्र का नाम देश भर में रोशन करने पर कृष्ण गोपाल पंत, कौस्तुबानंद जोशी, दान सिंह बिष्ट, राम सिंह जंगपांगी, सलीम अहमद, दिनेश चंद्र पाठक, बबलू सामंत, सुनील सत्याल समेत कई लोगों ने खुशी जताते हुए बधाई संदेश भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *