अल्मोड़ा। जिले के सेराघाट क्षेत्र में सिलेंडर से लदा एक ट्रक नदी में गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में ड्राइवर-कंडक्टर की मौत हो गयी। शव कब्जे में लेकर पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।
थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार ने बताया कि चालक की पहचान हरीश चंद्र बिष्ट पुत्र प्रवीन सिंह, निवासी कर्मी थाना कपकोट, बागेश्वर के रूप में हुई है। कंडक्टर की पहचान नहीं हो सकी है। कंडक्टर की शिनाख्त के प्रयास जारी है। हादसे की वजह मालूम नहीं चल पाई है। मामले की जांच की जा रही है