न्यूज़ 13 प्रतिनिधि टिहरी/ जिले के डी एम रोड में दीन गाव के समीप एको कार हुई दुर्घटनाग्रस्त चालक सहित तीन घायल प्रताप नगर प्रखंड के कोडार, दीनगाव मुखेम मोटर मार्ग के किलोमीटर 14 दीनगाव के समीप इको कार हुई दुर्घटनाग्रस्त सड़क से लगभग 200 मीटर नीचे खाई में गिरी कार चालक सहित तीन लोग बैठे थे कार में तीनों की हालत बताई जा रही है गंभीर गाड़ी मुखेम से दिनगांव की ओर जा रही थी।
चालक गोकल पंवार पुत्र श्रीचंद्र सिंह दीन गांव उम्र 55 वर्ष सोनपाल रावत पुत्र भीम सिंह हेरवाल गांव उम्र 45 वर्ष मदन लाल पुत्र विनोद लाल दीन गाव उम्र 40 वर्ष तीनो की हालत गम्भीर बताई जा रही है।
ग्रामीणों द्वारा बड़ी मस्कत के बाद तीनों घायलों को खाई से निकलकर सड़क पर लाया गया तीनों घायलों को प्राइवेट वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौड़ लमगांव में लाया गया प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।