रामनगर/ नैनीताल जिले के रामनगर से बेहद दुखद ख़बर सामने आई है। यहां बीती रात में सांप के डसने से मासूम भाई-बहन की मौत हो गयी। परिजन नाजुक हालत में बच्चों को पहले सीएचसी रामनगर और फिर उसके बाद हल्द्वानी एसटीएच लेकर आये। जहां डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया वहीं इलाज के दौरान आज सुबह बेटे ने भी दम तोड दिया।
यह भी पढ़ें 👉 दिल्ली के आइजीआइ एयरपोर्ट पर हुआ बड़ा हादसा, पार्किंग की छत गिरी एक की मौत कई घायल।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के झांसी में पन्ना के रहने वाले राहुल रामनगर के पीरुमदारा में लगभग 15 दिन पहले अपने परिवार के साथ आये हैं और यहां मजदूरी का कार्य कर रहे थे। राहुल ने बताया कल रात वह और उनका परिवार एक कमरे में सोए हुए थे अचानक बेटा देव उम्र 6 वर्ष और बेटी नित्या उम्र 4 वर्ष ज़ोर- ज़ोर से रोने लगे। जिससे उनकी आंख खुल गई उन्होंने देखा सामने साप बैठा था और सांप ने दोनों ही बच्चों के हाथ पर डस लिया था।
परिवार बच्चों को लेकर रामनगर फौरन रामनगर सीएससी पहुचा। जहां बच्चों की नाजुक हालत को देखते हुए उनको हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। हल्द्वानी में अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने नित्या को मृत घोषित कर दिया और बेटे देव का इलाज शुरू करते हुए गंभीर हालत में आईसीयू में एडमिट किया। परन्तु आज सुबह देव ने भी दम तोड़ दिया। रोज़ी रोटी के लिये आये परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।