न्यूज़ 13 ब्यूरो नई दिल्ली/ दिल्ली-एनसीआर में मानसून की पहली बारिश लोगों के लिए राहत के साथ ही मुश्किल लेकर भी आई है भारी बारिश के बाद सड़कें लबालब पानी से भरी हुई हैं वहीं दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल – एक पर पार्किंग की छत गिरने से एक शख्स की मौत हो गई है जबकि 6 लोग घायल हुए हैं।
वहीं दिल्ली एयरपोर्ट ने हादसे के बाद सफाई देते हुए कहा भारी बारिश के कारण आज टर्मिनल एक के पास एक हिस्सा गिर गया कुछ लोग घायल हुए हैं और घायलों की मदद की जा रही है उन्हें मेडिकल सहायता दी जा रही है इसकी वजह से टर्मिनल एक से संचालित होने वाली सभी उड़ानों को अस्थायी तौर पर रद्द कर दिया गया है।
सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए चेक-इन काउटर्स को बंद कर दिया गया है हमें इस घटना पर खेद है और इससे होने वाली परेशानी के लिए माफी चाहते हैं विमानों के आगमन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है
28 उड़ानें हुई प्रभावित
हादसे की वजह से टर्मिनल – एक से उड़ान अस्थायी रूप से रोक दी गई हैं एहतियात के तौर पर चेक-इन काउंटर को रोक दिया गया है मौके पर दमकल की गाड़ियां रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है अब तक कुल 28 उड़ानें प्रभावित हुई हैं।
खराब मौसम की वजह से रात 12 बजे से अभी तक कुल 28 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई हैं जबकि 12 पहुंचने वाली फ्लाइट्स प्रभावित हुई हैं। स्पाइसजेट की उड़ानें रद्द
स्पाइसजेट ने कहा खराब मौसम व भारी बारिश के कारण स्पाइसजेट की उड़ानें रद्द कर दी गई हैं हम असुविधा के लिए क्षमा चाहते हैं और आपकी समझदारी की सराहना करते हैं।
वैकल्पिक विकल्पों या पूर्ण रिफंड के लिए कृपया हमसे +91 (0)124 4983410/+91 (0)124 7101600 पर संपर्क करें या http://changes.spicejet.com देखें. कृपया आगे के अपडेट के लिए हमारे सोशल मीडिया चैनलों पर नज़र रखें राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हुई बारिश के बाद दिल्ली और आस-पास के कई इलाकों में भारी जलभराव हो गया है कुछ जगहों पर वाहन बारिश के पानी में लगभग आधे डूबे हुए देखे जा सकते थे सफदरजंग में पिछले 24 घंटों के दौरान आज सुबह 8:30 बजे तक 228.1 मिमी बारिश दर्ज की गई।