टिहरी/ बौराड़ी में बीते 24 जून को तेज रफ्तार से बेकाबू कार को भगाते हुए खंड विकास अधिकारी डीपी चमोली द्वारा तीन लोगों को कुचलने के बाद पुलिस द्वारा खंड विकास अधिकारी को जेल दिया गया है वही घायल बालम सिंह सजवाण की पत्नी ने खण्ड विकास अधिकारी के खिलाफ नई टिहरी पुलिस थाने में एक और मुकदमा दर्ज कराया गया है।
आरोप लगाया गया है कि नगर पालिका रोड पर तीन लोगों को कुचलने से पहले कार चालक खंड विकास अधिकारी डीपी चमोली ने एक व्यक्ति बालम सिंह सजवाण को टक्कर मारी थी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
कोतवाली निरीक्षक योगेंद्र सिंह गुसाईं ने बताया कि घटना के बाबत कमला सजवाण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 जून शाम को उनके पति बालम सिंह सजवाण सत्येश्वर महादेव मंदिर के नीचे वाली सड़क पर घूम रहे थे। इस बीच तेज रफ्तार कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे वे घायल हो गए। उन्होंने दोषी कार चालक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।