अल्मोड़ा, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 34वीं पुण्यतिथि मनाई।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

अल्मोड़ा/ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को‌ चौघानपाटा स्थित जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज के कार्यालय में एकत्रित होकर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 34वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि राजीव गांधी दूरदर्शी नेता थे, संचार के क्षेत्र में आज देश ने जो भी उपलब्धियां हासिल की हैं, वो सभी राजीव के वृहद और दूरदर्शी सोच कर परिणाम है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां मूसलाधार बारिश व जबरदस्त ओलावृष्टि से काश्तकारों को हुआ भारी नुक्सान।

उन्होंने कहा कि हमारा दुर्भाग्य है कि राजीव जी आतंकी हमले में मृत्यु होने के चले जल्दी इस दुनिया से चले गए और उनकी सोच और विचारों का वृहद लाभ देश को नहीं मिल पाया पर कांग्रेस पार्टी आज भी उनके विचारों पर चलकर देश को आगे बढ़ाने की नीति पर काम करती रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉 चौखुटिया, 108 में जुड़वा बच्चों का सकुशल प्रसव,स्वास्थ्य सुविधाओं की खुली पोल, सीएचसी से रेफर प्रसव पीड़िता ने 30 किमी आगे जुड़वा बच्चों को दिया जन्म।

श्रद्धांजलि सभा में जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूरन रौतेला ,परितोष जोशी, महेश चन्द्र आर्य, विनोद वैष्णव, अजीत कार्की, आनंद सिंह बिष्ट, नारायण दत्त पांडे, गीता मेहरा, शोभा जोशी, निर्मल रावत, सुभांशुु रौतेला, बाल विक्रम सिंह रावत, पवन मेहरा, जगदीश तिवारी, मनोज बिष्ट, रोहित रौतेला, अमित बिष्ट आदि मौजूद थे..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *