चमोली/ अभी उत्तरकाशी में लव जेहाद का मामला शांत भी नहीं हुआ है। और इसी बीच चमोली जिले के गौचर में भी लव जेहाद का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक विशेष समुदाय के युवक को हिरासत मे लिया है।
जबकि उसका साथी फरार होने में सफल हो गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार को विषेश समुदाय के दो युवक जनपद रुद्रप्रयाग की एक लड़की के साथ गौचर पहुंचे। बताया जा रहा है कि दोनों युवक मोटरसाइकिल से यहां आए थे जबकि लड़की बस में बैठ कर यहा पहुची थी।
दोनों युवक पुलिस चौकी गौचर के समीप एक होटल में एक घंटे के लिए कमरा बुक कराना चाहते थे। परन्तु होटल मालिक ने मना कर दिया। इससे पहले कि वे दूसरे होटल में जाते कुछ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को इसकी भनक लग गई उन्होंने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
जबकि दूसरा युवक फरार होने में कामयाब हो गया। बताया जा रहा कि लड़की को जैसे ही मामले की भनक लगी तो वह अपना सामान भी छोड़कर उल्टे पांव लौट गई है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक चौकी प्रभारी मानवेन्द्र गुसाईं के मुख्यमंत्री के थराली दौरे से लौटने के बाद पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि फरार युवक रुद्रप्रयाग में जेसीबी मशीन चलाने का काम करता है। इस घटना को लेकर क्षेत्र वासियों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। दोनों युवक मेरठ के रहने वाले बताए जा रहे हैं।