भिकियासैंण तहसील के अदबोडा निवासी कर्नल जगमोहन रावत ने संभाला 18वी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर का पदभार।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

रानीखेत/ भिकियासैण तहसील के ग्राम अदबोड़ा, (भतरौजखान) निवासी मनोहर सिंह रावत के पुत्र कर्नल जगमोहन सिंह रावत ने आज कुमाऊं रेजिमेंट की 18वीं बटालियन में कर्नल कमांडिंग का पदभार ग्रहण किया।

 यह भी पढ़ें 👉 थाना सोमेश्वर ने नाबालिग गुमशुदा बालिका को 24 घण्टे के अन्दर मुरादाबाद, उ0प्रदेश से सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द।

उनके इस पद ग्रहण से क्षेत्र और उनके पूर्व विद्यालय में खुशी का माहौल है। कर्नल जगमोहन सिंह रावत की प्राथमिक शिक्षा राजकीय इन्टर कालेज चौनलिया से और उच्च शिक्षा कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल से हुई। जून 2008 में भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून से लेप्टीनेन्ट के रूप में 18 कुमाऊं रेजीमेंट में कमीशन प्राप्त किया और आज 17 जून 2023 को 18 कुमाऊं रेजीमेंट के 19वें कर्नल कमांडिंग ऑफिसर के रूप में पद ग्रहण किया।

यह भी पढ़ें 👉 सोमेश्वर के धन्यारी गांव में गुलदार का आतंक, दूधारू गाय को बनाया निवाला।

कर्नल जगमोहन सिंह रावत के कमांडिंग ऑफिसर बनने पर क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल सहित ग्रामवासियों के साथ ही क्षेत्रवासियों ने उनको बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *