गंगोलीहाट, सांसद अजय टम्टा ने जजुट में जैविक फल व सब्जी का किया निरीक्षण

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि किशन पाठक गंगोलीहाट

गंगोलीहाट/  पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम अनुसार आज दिनांक 16 /06/23 को अजय टम्टा सांसद अल्मोड़ा पिथौरागढ़ महोदय द्वारा जैविक फल एवं सब्जी उत्पादन क्षेत्र जजुट गंगोलीहाट मैं जैविक फल सब्जी का निरीक्षण किया तथा पूर्व ग्राम प्रधान गिरीश जोशी के आवास में स्थानीय जनता एवं काश्तकारों से भेंट वार्ता की।

यह भी पढ़ें 👉 चम्पावत, दिल्ली  के आप विधायक ने माना लंपी वायरस को काबू करने के लिए सरकार के पास नहीं है कोई कारगर उपाय सरकार स्वयं अपनी उपलब्धियों का ढ़ोल पीटकर लोगों को कर रही है गुमराह।

तत्पश्चात रमेश बोरा भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी विधानसभा गंगोलीहाट द्वारा आयोजित लाभार्थी सम्मेलन मैं बतौर मुख्य अतिथि चामुण्डा वैंकट हाल में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया लाभार्थी सम्मेलन महा-जनसंपर्क अभियान के निमित्त भारतीय जनता नगर मण्डल व ग्रामीण मण्डल गंगोलीहाट मैं संवाद के माध्यम से सरकार द्वारा विभिन्न लाभकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को एवं युवा पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उक्त लाभों का जन जन तक प्रचार प्रसार किया जाने हेतु अपील की गई प्रधानमंत्री भारत सरकार नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार द्वारा संचालित जन कल्याण योजनाओं के बारे में बताया गया। तथा प्रथम बार मतदाता सूची में सम्मिलित जेष्ठ कार्यकर्ताओं एवं नव मतदातों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉 उतराखंड में यहां एक महीने के अंदर गुलदार ने दुसरी महिला को बनाया अपना निवाला।

नव मतदातों को भाजपा की नीतियों के सम्बंध में बताया गया, तथा सरकार की युवा कल्याण व जन कल्याण की योजनाओं के सम्बंध में वक्ताओं द्वारा विस्तार पूर्वक बताया कर अपना प्रथम वोट भाजपा के पक्ष में करने की अपील की गई। पार्टी के सभी मोर्चों के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओ को एकजुट होकर केंद्र/राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर घर तक पहुचाये जाने, सदस्य संख्या बढ़ाते हुए आगामी चुनाव हेतु अभी से आम जनता में पैठ बनाने, विगत में सम्पन्न चुनाव में जीत का जो अंतर रहा इस बार जीत का अंतर बढ़ाने हेतु मेहनत करने की अपील की गई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से फकीर राम टमटा क्षेत्रीय विधायक गंगोलिहाट, रमेश बोहरा भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष भगवान बिष्ट युवा मोर्चा अध्यक्ष भगवती मेहरा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राकेश पाठक मंडल महामंत्री संयोजक महा जनसंपर्क अभियान राकेश देवलाल,

यह भी पढ़ें 👉 बड़ी खबर, रामनगर में अनियंत्रित बस ने रौंदा स्कूटी को, 2 युवाओं की दर्दनाक मौत।

जिला संयोजक महा जनसंपर्क अभियान दीपक कार्की, जिला महामंत्री अर्चना गंगोला , ब्लॉक प्रमुख ललित पाठक पूर्व ब्लाक प्रमुख , कृष्ण सिंह बोरा , विधायक प्रतिनिधि नवनियुक्त , श्रीमती जय श्री पाठक नगर पालिका अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक, पूर्व जिला महामंत्री सुरेश जोशी, अनु 0 प्रदेश महामंत्री दर्पण कुमार ,बसंत लाल शाह, विनीता बाफिला, दिनेश धानिक ,हरीश दुर्गापाल , पूर्व प्रमुख खुशाल सिंह भंडारी, जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, शंकर सिंह बोरा, ललित उपरेती, सभासद प्रभा कोहली ,केसर सिंह ,मीडिया प्रभारी जगदीश चंद्र पांडे एवम श्रेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *