उत्तरकाशी/ जले के चिन्यालीसौड़ विकासखंड के अंतर्गत कोटीसौड़ भटकोट में आज सुबह गुलदार के हमले से एक महिला की मौत हो गई। गुलदार के हमले से बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक चिन्यालीसौड़ के ग्राम भड़कोट (कोटीसौड़) में आज सुबह 9 बजे घर के नजदीक ही घास लेने गई भागीरथी देवी पत्नी स्व. भूपति प्रसाद नौटियाल को गुलदार ने अपना शिकार बना डाला। ग्रामीण महिला को अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया है। ग्राम प्रधान शिवराज बिष्ट ने इस घटना की जानकारी की पुष्टि की है।
बताया जा रहा है कि गुलदार ने महिला को घसीट कर झाड़ियों में ले गया। जहां से महिला के शव को रेस्क्यू करने में बड़ी दिक्कतें आई। वहीं ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग और पुलिस कर्मियों को दी है। ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति भारी आक्रोश है।
इसी क्षेत्र में बीते माह गुलदार के में हमले से एक अन्य महिला की मृत्यु हो गई थी। लगातार क्षेत्र के लोगों में गुलदार की दहशत बनी हुई है मृतक महिला का नाम भागीरथी देवी उम्र 40 वर्ष बताई जा रही है।