उत्तराखंड में देहव्यापार करने वाले 2 पुरूषों सहित एक महिला को किया गिरफ्तार।

न्यूज 13 प्रतिनिधि हरिद्वार

हरिद्वार/ देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए कोतवाली रानीपुर पुलिस व एएचटीयू टीम ने दो पुरूषों के साथ एक महिला को गिरफ्तार करने के साथ एक पीड़िता को मुक्त कराया है।

यह भी पढ़ें 👉 प्री मानसून आज से देन जा रहा है दस्तक अगले कई दिनों तक भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी ऑरेंज अलर्ट जारी।

पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री, तीन हजार रूपए, चार मोबाइल फोन व एक वैगनआर कार भी बरामद की है। ह्दय विहार कालोनी सलेमपुर में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस व एएचटीयू टीम ने छापामारी करके कलियर निवासी इरफान पुत्र महमूद सोफियान पुत्र साजिद व एक महिला को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉 अल्मोड़ा जिले के सल्ट में 60 मीटर गहरी खाई में गिरी कार एक व्यक्ति की मौके पर ही हुई मौत।

साथ ही उनके कब्ज से एक पीड़िता को मुक्त कराया गया। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम ने कोतवाली प्रभारी आशुतोष सिंह राणा, एसआई विकास रावत, एसआई मनीषा नेगी, अपर उपनिरीक्षक सुबोध घिल्डियाल, कांस्टेबल संजय बलूनी, कांस्टेबल अनीता गुंसाई, एएसटीयू इंस्पेक्टर वीरेन्द्र चन्द्र रमोला, हेड कांस्टेबल सुरजीत कौर व कांस्टेबल दीपक शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *