अल्मोड़ा जिले के सल्ट में 60 मीटर गहरी खाई में गिरी कार एक व्यक्ति की मौके पर ही हुई मौत।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

अल्मोड़ा/ आज समय लगभग 07:25 बजे अल्मोड़ा  पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कूपी बेंड के पास एक वाहन सड़क से लगभग 60 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ है।
सूचना प्राप्त होते ही थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह मय पुलिस टीम एवं आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉 राज्य महिला आयोग ने आयोजित किया जन सुनवाई कार्यक्रम, आयोग के सदस्यों ने सुनी महिलाओं की समस्या, निराकरण के दिए निर्देश।

मौके पर पहुंचकर देखा गया कि वाहन संख्या UK-19B-0880 खाई में गिरा हुआ है, जिसमें एक व्यक्ति फंसा हुआ है। पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगों की सहायता से रेस्क्यू कर व्यक्ति को वाहन से बाहर निकाला गया किंतु तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।

मृतक का विवरण

सुभाष सिंह बिष्ट पुत्र धीरेंद्र सिंह बिष्ट, उम्र लगभग 35 वर्ष,

यह भी पढ़ें 👉 बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील में अनियंत्रित होकर वाहन समाया खाई में 2 महिलाओं की मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत 5 लोग गंभीर घायल।

निवासी कचनाल गाजी, बिजली घर के पास, काशीपुर जनपद ऊधम सिंह नगर। मृतक मूल रूप से ग्राम सुनवर्मा तल्ला, पटवारी क्षेत्र गुजडू, तहसील धुमाकोट, जनपद पौड़ी गढ़वाल का निवासी था तथा वर्तमान में पीएनबी बैंक थलीसैंण में हेड कैशियर के पद पर तैनात थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *