उत्तराखंड मौसम अपडेट>>> अगले तीन घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट आंधी तूफान के साथ बारिश।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ उत्तराखंड राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने 3 घंटे का तात्कालिक मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए पर्वतीय क्षेत्र के लिए येलो अलर्ट जारी किया है मौसम विभाग ने सुबह 12:30 बजे तक जारी अपने 3 घंटे के तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान में कहा है कि अगले तीन घंटा में – अल्मोडा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, पौडी गढ़वाल, पिथोरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, उधम सिंह नगर के साथ ही उत्तरकाशी में अलग-अलग जगहों पर लैंसडाउन, बड़कोट, पुरोला, उर्गम, थराली, कर्णप्रयाग, डीडीहाट, बेरीनाग, रानीखेत तथा आस पास के क्षेत्रो में बिजली चमकने / तेज़ हवा (40-50 किमी प्रति घंटे) के साथ गरज के साथ बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में देहव्यापार करने वाले 2 पुरूषों सहित एक महिला को किया गिरफ्तार।

मौसम विभाग ने 15 मार्च को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर के साथ ही पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने। झोंकेदार हवाएं (वायु गति 40-50 कि.मी./ घंटा तक) चलने को संभावना है। इसके साथ राज्य के हरिद्वार, उधमसिंह नगर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल एवं चम्पावत जनपदों में ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए कहा कि कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / ओलावृष्टि / झक्कड़ (वायु गति 50-60 कि.मी./ घंटा तक) चलने की संभावना है। तथा पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं वर्षा के तीव्र दौर होने की संभावना भी है।

यह भी पढ़ें 👉 भिकियासैंण, बीजेपी के बड़े नेता पर लगे महिला उत्पीड़न के भिकियासैंण में गंभीर आरोप, बीजेपी से जुड़े मामले के चलते पुलिस ने भी कार्रवाई में की  देर परिणामस्वरूप आरोपी हुआ फरार।

इसके अलावा 16 मार्च को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में पीली चेतावनी के साथ कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने । झोंकेदार हवाएं (वायु गति 40-50 कि.मी./ घंटा तक) चलने की संभावना है। वहीं हरिद्वार, उधमसिंह नगर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चम्पावत जिले में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने /ओलावृष्टि / झक्कड़ (वायु गति 50-60 कि.मी./घंटा तक) चलने की संभावना का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही राज्य के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं वर्षा के तीव्र दौर होने की संभावना है। एक दिन मौसम शुष्क रहने के बाद 18 मार्च को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ जिले में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने । झोंकेदार हवाएं (वायु गति 40-50 कि. मी./ घंटा तक) चलने की संभावना है। 19 मार्च को राज्य के सभी जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने। झोंकेदार हवाएं (वायु गति 40-50 कि.मी./ घंटा तक) चलने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *