यहां हुई रूह कंपा देने वाली घटना 3 बच्चों को मौत के घाट उतार कर मां ने फांसी लगाकर करली अपनी जीवनलीला समाप्त।

न्यूज 13 ब्यूरो

बागपत/ यहां दोघट में तीन बच्चियों की हत्या करने के बाद मां ने खुद भी फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। बिस्तर पर पड़ी थी तीनों बेटियां घर का दरवाजा बंद करके मां ने उठाया खौफनाक कदम पति-पत्नी के बीच चल रही थी अनबन। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में दिल दहला देने वाला मामला देखने को मिला है। पति-पत्नी के बीच उपजे विवाद में महिला ने तीन बच्चियों की जान ले ली। इसके बाद खुद फांसी के फंदे से लटक गई।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली, भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 138 वीं जयंती पर किया माल्यार्पण।

ड्यूटी से लौटे पति के सूचना पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड़कर शव को घर से बाहर निकाला। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात दोघट थाना क्षेत्र अंतर्गत टिकरी गांव में खौफनाक घटना सामने आई है। ड्यूटी पूरी करके घर लौटे पति विकास के सामने खौफनाक मंजर आया। मामले की जानकारी से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। दरवाजे पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों की भीड़

क्या है पूरा मामला

टिकरी गांव का रहने वाला विकास टूरिस्ट बस चलाता है। रात में 8:30 बजे ड्यूटी पूरी करने के बाद अपने घर लौटा था। उसके पहुंचने पर घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। उसने दरवाजा खोलने के लिए पत्नी को आवाज़ लगाई परन्तु अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। बार-बार आवाज देने के बाद मोहल्ले वालों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां 20 हजार की रिश्वत लेने वाले ईओ को 3 साल की जेल।

लोग हैरानी जताते हुए कहने लगे उन्हें किसी ने घर से बाहर जाते हुए नहीं देखा। ऐसी स्थिति में विकास की बेचैनी बढ़ती चली गई। उसने दोघट पुलिस को मामले से अवगत करते हुए मौके पर बुला लिया। टिकरी पहुंची पुलिस ने वीडियो फोटोग्राफी करवाते हुए अंदर से बंद दरवाजे का ताला तुड़वा दिया। इसके बाद अंदर का नजारा जिसने भी देखा उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

मौके पर जुटे ग्रामीण

कमरे के अंदर का नजारा दिल दहला देने वाला ही नहीं बल्कि रूह को कंपा देने वाला था। 7 वर्षीय पुत्री गुंजन, 2 वर्षीय कीतो और चार महीने की मीरा का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था। वही 30 वर्षीय पत्नी तेज कुमारी का शव पंखे के सहारे साड़ी से बने फांसी के फंदे से लटक रहा था।

यह भी पढ़ें 👉 हल्द्वानी, देर अचानक धू-धू कर जली दूकान स्थानीय लोगों के साथ मिलकर फायरबिग्रेड की टीम ने आग पर पाया काबू।

पत्नी और बेटियों का शव देखते ही पति की चीख निकल पड़ी। वह मौके पर दहाड़े मार कर रोने लगा।

पति-पत्नी के बीच हुआ था विवाद

पुलिस के पूछताछ में पति ने बताया कि उन दोनों के बीच शहर में जाकर रहने के लिए विवाद चल रहा था। पत्नी चाहती थी कि बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए शहर लेकर चलो। जबकि पति मूल गांव छोड़ने के लिए राजी नहीं था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था। जिसकी नाराजगी के कारण बीते 24 घंटे में पति-पत्नी के बीच बातचीत भी नहीं हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉 वन विभाग की टीम को मिली बड़ी कामयाबी बंद घर से बरामद किए 86 जहरीले सांप।

अनुमान लगाया जा रहा है कि इसी बात की नाराजगी के कारण तेज कुमारी ने चुन्नी से बच्चों का गला घोंट दिया। इसके बाद वह खुद फांसी के फंदे से झूल गई। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि पति पत्नी के बीच आपसी क्लेश के कारण पत्नी ने तीनों बच्चों की गला घोट कर हत्या करने के बाद सुसाइड कर लिया है। पत्नी पति के साथ बच्चों को लेकर बाहर जाना चाहती थी इसी कारण से दोनों के बीच विवाद हुआ था। घटनास्थल का फॉरेंसिक टीम से साक्ष्य संकलन करवाने के बाद चारों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *