उत्तराखंड के इस होटल में चल रहा था सैक्स रैकेट 8 युवतियों के साथ 5 युवक गिरफ्तार।

न्यूज 13 प्रतिनिधि हरिद्वार

रुड़की/ कोतवाली क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट चलने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी करके बड़ा खुलासा किया है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और कोतवाली रुड़की पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आठ महिलाएं और पांच युवक आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। पुलिस ने सभी के खिलाफ देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉 गैरसैण में विधानसभा मानसून सत्र की तैयारिया तेज, व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के निर्देश, आवास, विद्युत, जलापूर्ति से लेकर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित,रखने के निर्देश।

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर जिलेभर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली थी कि सिविल लाइन क्षेत्र में स्थित होटल श्रीनिवास में गुपचुप तरीके से देह व्यापार का धंधा चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉 निर्माणाधीन विष्णुगाड पीपलकोटी जल बिधुत परियोजना डेम साइट पर भूस्खलन होने से मजदूर हुए घायल। चमोली।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए AHTU और कोतवाली पुलिस की टीम ने बुधवार देर शाम होटल में छापा मारा। इस बीच कमरे के अंदर आपत्तिजनक हालत में मौजूद आठ महिलाओं और पांच युवकों को हिरासत में लिया गया।

यह भी पढ़ें ऐयहां भारी बारिश के चलते हुआ जबरदस्त भूस्खलन एसडीएम व उनके पुत्र की मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत पत्नी सहित 3 गम्भीर घायल।

पूछताछ में सामने आया कि गिरोह का संचालन राजा उर्फ रांझा और निक्की कल्लू उर्फ दीपक द्वारा किया जा रहा था। दोनों कई सालों से इस धंधे में लिप्त हैं और हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, असम आदि राज्यों से महिलाओं को बुलाकर रुड़की व आसपास के होटलों में भेजते थे।

गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम

1- राजा उर्फ रांझा पुत्र सुभाष, निवासी पाड़ली गुज्जर, रुड़की 2- हैदर अली पुत्र बहादुर अली, निवासी पूर्वी अंबर तालाब, रुड़की
3- सिद्धांत पुत्र सतीश निवासी पोढोवाली, लक्सर
4- रविकांत पुत्र अनिरुद्ध निवासी लखनीता, थाना जवरेड़ा
5- लक्की पुत्र सुरेश कुमार, निवासी पानीपत, हरियाणा साथ ही 08 महिलाएं जिनकी पहचान गोपनीय रखी गई है।

यह भी पढ़ें 👉 देहरादून सहित उत्तराखंड के इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट।

कोतवाली प्रभारी का कहना है कि सभी आरोपितों के खिलाफ देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरोह के नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है। मोबाइल फोन दस्तावेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच भी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *