रुद्रप्रयाग में यात्रियों की बस अनियंत्रित होकर समाई अलकनंदा 2 शव बरामद 10 लोग घायल।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग/ उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के दौरान एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ है। रुद्रप्रयाग जिले के घोलतीर में आज सुबह एक यात्री बस गहरी खाई में गिरकर अलकनंदा नदी में समा गई। हादसे में अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है जबकि 10 यात्री लापता बताए जा रहे हैं। रेस्क्यू अभियान जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा सुबह लगभग 8:00 बजे हुआ जब रुद्रप्रयाग से बद्रीनाथ जा रही एक 31 सीटर बस (UK08 PA 7444) स्टेट बैंक मोड़ के पास अचानक राष्ट्रीय राजमार्ग से नीचे खाई में गिर गई और सीधे नदी में जा समाई। बस में कुल 20 लोग सवार थे जिनमें चालक भी शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉 दिल्ली के रंगमंच पर उतारी उत्तराखंड की रक्तहीन क्रान्ति।

यात्रियों में अधिकतर राजस्थान के उदयपुर और गुजरात के सोनी परिवार से हैं जो चारधाम यात्रा पर आए हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से अब तक 8 घायलों को रेस्क्यू कर जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है। दो शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि स्थानीय लोगों की मदद से अब तक 8 घायलों को रेस्क्यू करके जिला अस्पताल भेजा गया है जहां उनका इलाज जारी है। दो शव बरामद कर लिए गए हैं जबकि 10 यात्रियों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉 जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता गोपाल बिष्ट भाजपा छोड़ कांग्रेस में हुए शामिल पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दिलाई सदस्यता।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने मौके पर सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। नदी के तेज बहाव और मुश्किल भौगोलिक परिस्थितियों के चलते राहत कार्य में चुनौतियां आ रही हैं।

अब तक के आंकड़े

कुल सवारियां- 20

घायल- 8

यह भी पढ़ें 👉 जिलाधिकारी आवास में लगा स्मार्ट विद्युत मीटर, आमजन से स्मार्ट विद्युत मीटर लगवाने की अपील की।

मृतक- 2

लापता- 10
प्रशासन ने चारधाम यात्रियों और वाहन चालकों से सावधानी बरतने की अपील की है। मुख्यमंत्री कार्यालय भी मामले की लगातार निगरानी कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *