जिलाधिकारी आवास में लगा स्मार्ट विद्युत मीटर, आमजन से स्मार्ट विद्युत मीटर लगवाने की अपील की।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/ बिजली उपयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जिलाधिकारी संदीप तिवारी के शासकीय आवास में स्मार्ट विद्युत मीटर स्थापित कर दिया गया है। स्मार्ट मीटर के माध्यम से उपभोक्ता अपनी विद्युत खपत की रीयल टाइम निगरानी कर सकेंगे, जिससे विद्युत उपभोग में पारदर्शिता के साथ-साथ ऊर्जा बचत भी सुनिश्चित होगी।

यह भी पढ़ें 👉 हल्द्वानी में भारी बारिश के चलते नाले में बही कार 4 लोगों की मौत 3 घायल।

जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इसी तर्ज पर जनपद के सभी शासकीय आवासों एवं कार्यालयों में चरणबद्ध रूप से स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि वे स्मार्ट मीटर को अपनाएं, ताकि पारंपरिक मीटरिंग प्रणाली से हटकर एक आधुनिक, सटीक और जिम्मेदार विद्युत उपभोग की दिशा में कदम बढ़ाया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉 भाजपा को बड़ा झटका भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व भाजपा नेता।

जिलाधिकारी ने कहा कि स्मार्ट मीटर से बिजली बिलों में पारदर्शिता आयेगी वंही उपभोक्ता अपनी विद्युत खपत का आंकलन कर सकेंगे, जिससे ऊर्जा की अनावश्यक बर्बादी को रोका जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *