जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता गोपाल बिष्ट भाजपा छोड़ कांग्रेस में हुए शामिल पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दिलाई सदस्यता।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

अल्मोड़ा/ पंचायत चुनाव से पहले ही जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस बीजेपी में उठा पटक शुरू होने लगी भनोली में पूर्व सैनिक सम्मान व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में यहां भाजपा के वरिष्ठ नेता गोपाल सिंह बिष्ट ने भाजपा छोड़ अपने पांच सौ सैकड़ो समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की जिनका स्वागत पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने फूल माला पहनकर स्वागत किया और कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई।

यह भी पढ़ें 👉 जिलाधिकारी आवास में लगा स्मार्ट विद्युत मीटर, आमजन से स्मार्ट विद्युत मीटर लगवाने की अपील की।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार प्रदेश की भोली भाली जनता को गुमराह कर रही है. बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और लूट खसोट चरम पर पहुंच गया है. सरकार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को टालने का पुरजोर कोशिश मे है. यह बात राजकीय इंटर कालेज भनोली मे आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कही पू्र्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल ने कहा कि भ्रष्टाचार बीते सालों मे हुआ है वह एक रिकॉर्ड है।

यह भी पढ़ें 👉 हल्द्वानी में भारी बारिश के चलते नाले में बही कार 4 लोगों की मौत 3 घायल।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन महरा ने संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया. इस अवसर पर कांग्रेस जिला भूपेंद्र सिंह भोज, विधायक मनोज तिवारी, ललित जोशी, महेंद्र मेर, पीतांबर पाण्डेय, आनंद रावत, प्रशांत भैसोडा, कमल बिष्ट. प्रताप राम, कालू राम, मनोज रावत, दीवान सिंह भैसोडा, दीवान सत्वाल, रमेश कांडपाल, पूरन बिष्ट, अंकुर कांडपाल, वीरेन्द्र बिष्ट, गणेश बिष्ट, संजय सिजवाली, हरीश जोशी, कुंदन गैडा, नंदाबल्लभ जोशी, गणेश प्रसाद, प्रकाश भारती, महिपाल आदि ने संबोधित किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *