उत्तराखंड में यहां हुआ भीषण सड़क हादसा कार और मोटरसाइकिल की भीषण भिड़ंत से दोनों में लगी आग 2 युवकों की हुई दर्दनाक मौत।

न्यूज 13 प्रतिनिधि उधमसिहनगर

उधम सिंह नगर/ उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह-सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बिडोरा मझोला बाजार स्थित हनुमान मंदिर के समीप टैक्सी कार और बाइक की आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई जबकि कार चालक मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉 अंकिता भंडारी हत्याकांड, देहरादून में भारी बारिश के बीच फूटा जनाक्रोश, सीबीआई कार्यालय के मुख्य गेट पर ठोका ताला।

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

टक्कर के बाद धू-धू कर जले दोनों वाहन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शुक्रवार सुबह लगभग 8:30 बजे तेज रफ्तार टैक्सी कार और बाइक की जबरदस्त टक्कर हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

अस्पताल में तोड़ा दम

स्थानीय लोगों ने बिना देर किए दोनों घायल युवकों को सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और पुलिस व 108 एंबुलेंस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉 रुद्रप्रयाग, 16 वर्षीय नाबालिग के विवाह का मामला प्रशासन की कार्रवाई के बाद परिजनों ने नाबालिग की शादी न करने का दिया लिखित आश्वासन।

घायलों को उपजिला चिकित्सालय सितारगंज ले पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

फरार कार चालक की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस फिलहाल मृतकों की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है और आसपास के लोगों से पूछताछ करके परिजनों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद टैक्सी कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

सीएनजी कार होने से आग लगने की आशंका

पुलिस के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त टैक्सी कार सीएनजी से संचालित थी। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण सीएनजी सिस्टम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में एक और भ्रष्टाचारी जेई को विजिलेंस ने 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा, वीडियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

हालांकि दुर्घटना और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल पाएगा।

फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग

सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद कार और बाइक में लगी आग पर काबू पाया। पुलिस ने मामला दर्ज करके दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *