नैनीताल/ जिले के बेतालघाट विकास खंड के अंतर्गत सिमलखा गाँव से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है यहां गुरुवार को कोसी नदी पार करने के दौरान पैर फिसल जाने से 19 वर्षीय युवक विशाल जलाल नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गया।
स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने पर पास के क्षेत्र में ही मॉक ड्रिल कर रही एसडीआरएफ की टीम तुरंत घटना स्थल पर पहुची। रेस्क्यू टीम ने काफी कड़े प्रयासों के बाद बेसुध पड़े विशाल को पानी से बाहर निकाला और आनन-फानन में गरमपानी सीएचसी पहुचाया।
वहा मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं इस अचानक हुए हादसे से युवक के परिवार में गहरा कोहराम मचा हुआ है।