पौड़ी में हुआ भीषण सड़क हादसा, बैणी-भुली योजना का फार्म भरकर लौट रही महिलाओं का वाहन गिरा खाई में 6 महिलाओं सहित एक पुरुष की हुई दर्दनाक मौत।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि पौड़ी

पौड़ी गढ़वाल/ इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है रिखणीखाल के कलवाड़ी के समीप एक इको वैन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा समाई। हादसे में 7 लोगों की मौत की खबर है। बताया जा रहा है वाहन में अधिकांश महिलाएं सवार थी। जो बैणी-भूली योजना का फॉर्म भर वापस लौट रही थी।

 पौड़ी में हुआ भीषण सड़क हादसा

हादसा शनिवार लगभग 1 बजे के आसपास का बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक भंगलवाण गांव की महिलाएं बैणी-भूली योजना का फॉर्म भरकर वापस अपने घरों की ओर लौट रही थी। इसी बीच वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा समाया बताया जा रहा है हादसे के वक्त वाहन में 12 लोग सवार थे।

यह भी पढ़ें 👉चमोली जिले में 20 वर्षों से सड़क का इंतजार कर रहे ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री धामी को दिखाया आईना, गर्भवती महिला का 3 किलोमीटर पैदल मार्ग पर चलते हुए रास्ते में हुआ प्रसव, अब ग्रामीणों ने खुद उठाया सड़क निर्माण का बेड़ा।

 मृतकों में वाहन चालक भी शामिल है प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक कार में सवार महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी थीं। सभी महिलाएं रिखणीखाल में दीदी-भुली योजना के फार्म भरने गई थीं। वहां से वापस लौटते वक्त कलवाड़ी के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

वाहन में क्षमता से अधिक लोग थे सवार

बताया जा रहा है कि वाहन में क्षमता से अधिक सवारियां थीं हादसे के बाद स्थानीय लोगों और राहत एवं बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर घायलों को निकालने का काम शुरू किया। पांच घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में शोक और अफरा-तफरी का माहौल है।

 मृतकों का विवरण

1- शांति देवी पत्नी दिनेश चंद्र निवासी भंगलवाण

2- रेखा देवी उम्र 42 वर्ष पत्नी प्रेम सिंह निवासी भंगलवाण

3- सुमित्रा देवी उम्र 50 वर्ष पत्नी रमेश सिंह निवासी भंगलवाण

यह भी पढ़ें 👉पौड़ी, जंगल में मिली महिला की चुन्नी, दरांती, व घास की गठरी, लेकिन महिला का नहीं मिला कोई सुराग, गुलदार के हमले की आंशका।

4- सुनीता देवी उम्र 45 वर्ष पत्नी मदन सिंह निवासी भंगलवाण

5- धनेश्वरी देवी उम्र 46 वर्ष पत्नी किशन चन्द निवासी भंगलवाण

6- सरोजनी देवी उम्र 28 वर्ष पत्नी मोहन सिंह निवासी भंगलवाण

7- अनिल देवराड़ा उम्र 45 वर्ष पुत्र जया नन्द देवराड़ा ड्राइवर निवासी भंगलवाण

घायलों का विवरण

1- शशी देबी पत्नी गजेन्द्र सिंह पता भंगलवाड़ उम्र 35 वर्ष

2- शकुन्तला देबी पत्नी महेन्द्र सिंह पता भंगलवाड़ उम्र 45
वर्ष

यह भी पढ़ें,,👉पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट में गोद में मासूम को लेकर छत में टहल रहा था युवक अचानक टुटी छत की रैलिंग युवक की हुई दर्दनाक मौत।

3- जगदीश सिंह पुत्र भोपाल सिंह निवासी भंगलवाड़

4- सत्यवती देबी पत्नी जगदीश पता भंगलवाड़ उम्र 36 वर्ष।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *