उत्तरकाशी में भीषण आग का तांडव 30 रिहायशी मकान हुए जलकर राख।

न्यूज 13 प्रतिनिधि उत्तरकाशी

उत्तरकाशी/ जिले के विकासखंड पवाणी ग्राम पंचायत में मंगलवार शाम लगभग 5 बजे भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते गांव के लगभग 30 लकड़ी के मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आग पहले एक मकान में लगी। गांव के ज्यादातर मकान लकड़ी के बने हैं और एक-दूसरे से सटे हुए हैं इसलिए आग तेजी से फैल गई। इसी बीच रसोई गैस के 5 से 7 सिलिंडर फटने की भी सूचना है जिससे आग ने और विकराल रूप ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉 पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट में गोद में मासूम को लेकर छत में टहल रहा था युवक अचानक टुटी छत की रैलिंग युवक की हुई दर्दनाक मौत।

स्थानीय विधायक दुर्गेश्वर लाल ने सोशल मीडिया पर आग का वीडियो जारी किया है जिसमें गांव में उठती ऊंची-ऊंची लपटें साफ दिखाई दे रही हैं। ग्रामीणों के मुताबिक लगभग 30 परिवार प्रभावित हुए हैं उनका सारा घरेलू सामान जलकर राख हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने अग्निशमन दल, पुलिस, एसडीआरएफ और राजस्व विभाग की टीमों को मौके के लिए रवाना कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉 द्वाराहाट, आंदोलनकारियों ने तहसील में जड़ा ताला, ब्लाक प्रमुख डॉक्टर आरती किरौला ने जिलाधिकारी पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप, अब क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति करेगी उग्र आंदोलन।

तहसीलदार सरदार सिंह चौहान ने बताया कि राजस्व टीम को मौके पर भेज दिया गया है। मोरी से पवाणी गांव की दूरी लगभग 40-50 किमी है और पहाड़ी रास्ता व मोबाइल नेटवर्क न होने के कारण राहत टीमों को पहुंचने में दिक्कत आ रही है। फिलहाल ग्रामीण खुद ही आग बुझाने में जुटे हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। नुकसान का सही आकलन टीमों के मौके पर पहुंचने के बाद ही होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *