रुद्रपुर में चौखुटिया विकास खंड की निवासी महिला को जेसीबी ने रौंदकर उतारा मौत के घाट परिवार में पसरा मातम।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि उधमसिहनगर

रूद्रपुर/ उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जहां पर जेसीबी की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया वहीं लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया विकास खंड की निवासी 29 वर्षीय विमला हर्वोला वर्तमान में उधम सिंह नगर जिले की निवासी थी। विमला रुद्रपुर में गगन ज्योति बारात घर के पीछे अपने परिवार के साथ रह रही थी। बीते दिन रात को लगभग 9:00 बजे वह अपनी बेटी चित्रांशी के साथ बाजार से वापस घर लौट रही थी।

यह भी पढ़ें 👉भूल जाईए गैस सिलेंडर को हमेशा के लिए समाप्त हो रहे हैं गैस सिलेंडर सरकार के नए आदेश से अब बंद हो जाएंगी सभी गैस एजेंसिया।

इस बीच विमला अपनी बच्ची के साथ परशुराम चौक के समीप सड़क पार करने लगी तो तभी रोडवेज बस अड्डे की ओर से आ रही एक जेसीबी ने उसे जबरदस्त टक्कर मारी दी जिससे महिला जेसीबी के नीचे दबकर हादसे का शिकार हो गई जबकि बच्ची छिटककर दूर गिर गई।

 बच्ची की मची चीख पुकार

विमला को हादसे का शिकार होते देख मासूम बच्ची घबराकर जोर से रोने लगी। बच्ची की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे जिन्होंने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी।

यह भी पढ़ें 👉भारत में अब कम होगी पेट्रोल डीजल की कीमतें या सरकार फिर से रोना रोएगी तेल कंपनियों के घाटे की।

लोगों का कहना है कि हादसे को अंजाम देने के बाद जेसीबी चालक वाहन को कुछ दूरी तक ले गया और फिर उसे वहीं पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस प्रशासन ने जेसीबी को अपने कब्जे में लेकर पूरी जांच पड़ताल शुरू कर दी है वहीं मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

लोगों का फूटा गुस्सा

इस दुखद घटना पर लोगों का कहना है कि जिस जगह पर दुर्घटना हुई है वहां से रोजाना हजारों लोग सड़क पार करते हैं लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण इतनी बड़ी अनहोनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉अंकिता भंडारी हत्या केस में भारतीय जनता पार्टी का पूर्व विधायक गिरफ्तार सियासी गलियारों में हलचल।

इससे पहले भी इस मार्ग पर कई सारे
हादसे हो गई गए हैं

दिल्ली से पति सूचना मिलते ही रुद्रपुर पहुंचे

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतका के पति बृजमोहन हर्वोला दिल्ली में काम करते हैं हादसे की सूचना मिलने के बाद वो तुरंत रुद्रपुर के लिए रवाना हो गए। मृतका के परिजनों पर इस घटना के बाद से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्थानीय लोगों के अनुसार परिवार लंबे वक्त से रुद्रपुर में रह रहा था और सामान्य जीवन व्यतीत कर रहा था। किसी ने नहीं सोचा था कि एक हादसा उनका सब कुछ तबाह कर देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *