ऊखीमठ, द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर की चल विग्रह डोली रवाना हुई अपने धाम के लिए 21 मई को खुलेंगे कपाट।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि ऊखीमठ

ऊखीमठ/ मंगलवार को द्वितीय केदार भगवान मददमहेश्वर धाम की चल विग्रह उतस्व डोली अपने धाम के लिए रवाना हो गई है। द्वितीय केदार भगवान मददमहेश्वर धाम की चल विग्रह उतस्व डोली अपने पहले रात्रि प्रवास के लिए राकेश्वर मंदिर रासी में विराजमान होगी जहा पर स्थानीय लोगों व भक्तजनों द्वारा डोली की पूजा अर्चना व अर्ग लगाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉उत्तराखंड में भी देखने को मिल रहा है गर्मी का प्रचंड प्रहार, लूं से लोग हुए बेहाल, देहरादून में सीज़न का सबसे गर्म दिन पारा पहुंचा 40 के पास।

वहीं द्वितीय केदार भगवान मददमहेश्वर धाम की चल विग्रह उतस्व डोली दूसरे दिन यानी कि 20 मई को सुबह भक्तजनों के साथ दूसरे रात्रि प्रवास करने के लिए गौडार में विराजमान होगी जहा पर भी भक्तजनों द्वारा डोली की पूजा अर्चना व आरती की जाएगी व 21 मई को द्वितीय केदार भगवान मददमहेश्वर धाम के कपाट विधि विधान व मंत्रों उच्चारणों के साथ समस्त श्रद्धालुओं व भक्तजनों के दर्शनों के लिए खोल दिए जाएंगे। वहीं पुजारी बागेश लिंग महाराज ने बताया कि द्वितीय केदार भगवान मददमहेश्वर धाम के कपाट खुलने से पहले रविवार को द्वितीय केदार भगवान मददमहेश्वर की चल विग्रह उतस्व डोली अपने सभा मण्डम से बहार निकल गई।

यह भी पढ़ें 👉पौड़ी जिले में युवक के उपर पेट्रोल डालकर किया गया जिंदा जलाने का प्रयास।

उसके साथ ही पंच गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में स्थानीय लोगों व हक्कूधारियों द्वारा चल विग्रह उतस्व डोली को नये अनाज का भोग लगाया गया जो कि कई वर्षों से होते आ रहा है जिसको गढ़वाली भाषा में छाबड़ी कहा जाता है वहीं सोमबार यानी कि 18 मई को द्वितीय केदार भगवान मददमहेश्वर धाम की चल विग्रह उतस्व डोली की पूजा अर्चना आरती की गई जिसमें केदारनाथ के रावल श्री श्री श्री 1008 जगद्गुरु शंकराचार्य भीमाशंकर लिंग महाराज व द्वितीय केदार भगवान मददमहेश्वर धाम के मुख्य पुजारी शिवशंकर लिंग महाराज, शिव शंकर लिंग, बागेश लिंग महाराज, केदार लिंग, विश्व मोहन जमलोकी, नवीन मैठाणी, केदारनाथ

यह भी पढ़ें 👉नैनीताल, होटल के बाथरूम में महिला का विडियो बनाना पड़ा भारी, कोर्ट ने आरोपी होटल कर्मचारी को सुनाई एक साल की सजा 5 हजार का जुर्माना भी लगाया।

विधायक आशा नोटियाल केदारनाथ बद्रीनाथ मन्दिर समिति के उपाध्यक्ष विजय कम्पवाण सहित आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।द्वितीय केदार भगवान मददमहेश्वर धाम की चल विग्रह उतस्व डोली अपने धाम रवाना होने पर बीकेटीसी के उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण व केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भट्ट, ने कहा कि द्वितीय केदार भगवान मददमहेश्वर धाम में जाने वाले सभी भक्तजन श्रद्धालुओं को बधाई व शुभकामनाएं दी साथ ही कहा कि जिस तरह से देश विदेश के लाखों श्रद्धालु केदारनाथ की यात्रा करते हैं उसी तरह से हजारों श्रद्धालु द्वितीय केदार भगवान मददमहेश्वर धाम के दर्शन करने के लिए भी पहुंच जाते हैं इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य परकण्डी वार्ड प्रिती पुष्पवान, जिला पंचायत सदस्य कालीमठ वार्ड सरोज राणा, सभासद प्रदीप धर्मवाण, डाक्टर कैलाश पुष्पवान, उघोगपति कुशाल सिंह नेगी, दर्जा धारी राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट पूर्व ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मी प्रसाद भट्ट समेत समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *