रुद्रपुर, नेस्ले कंपनी का लगभग 12 लाख का सामान लेकर ट्रक हुआं फरार, रुद्रपुर स्थिति नेस्ले कंपनी से माल भरकर असम के लिए हुआ था रवाना पुलिस जुटी जांच।

न्यूज 13 प्रतिनिधि उधमसिहनगर

रुद्रपुर/ सिडकुल क्षेत्र से नेस्ले कंपनी का लाखों रुपये का माल लेकर रवाना हुआ ट्रक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। मामले में कंपनी के सुरक्षा इंचार्ज ने थाना पंतनगर में तहरीर देकर वाहन चालक और ब्रोकर पर माल गबन करने की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉 देहरादून में अनैतिक देहव्यापार का हुआ खुलासा 3 महिलाओं को पुलिस ने किया रेस्क्यू 2 आरोपी गिरफतार।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविन्द्र पुत्र के. एल. शाह निवासी ग्राम अमरपुर जाफरपुर, रुद्रपुर, एक डिलीवरी कंपनी में सुरक्षा इंचार्ज के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी कंपनी ने माल परिवहन के लिए ट्रक संख्या RJ11 GB 9168 को ब्रोकर संजय कुमार निवासी होली चौक आवास विकास रुद्रपुर के माध्यम से हायर किया था

यह भी पढ़ें ऐदिल्ली हुई शर्मसार चलती बस में 30 वर्षीय महिला के साथ हुआ गैंगरेप पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार।

बताया गया कि 9 अप्रैल 2026 को उक्त ट्रक में नेस्ले कंपनी, सिडकुल रुद्रपुर से लगभग 11 लाख 81 हजार 911 रुपये मूल्य का माल लोड कर असम के गुवाहाटी स्थित ब्रह्मपुत्र इंडस्ट्रियल पार्क भेजा गया था। परन्तु निर्धारित वक्त बीत जाने के बाद भी ट्रक गंतव्य तक नहीं पहुंचा।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तर प्रदेश में आंधी तूफान ने मचाया तांडव 101 लोगों की हुई मौत, रेलवे के साथ विधुत व्यवस्था भी चरमराई।

कंपनी की ओर से चालक नूहरा के मोबाइल नंबर पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया परन्तु फोन लगातार बंद मिला। इसके बाद कंपनी को माल गबन किए जाने की आशंका हुई। प्रार्थी के मुताबिक मामले की सूचना 13 अप्रैल को ही पुलिस चौकी सिडकुल में दे दी गई थी लेकिन अब तक वाहन और माल का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस को दी तहरीर में कंपनी ने चालक और ब्रोकर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए माल बरामद कराने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *