बागेश्वर में दर्दनाक सड़क हादसा वन आरक्षी की चार साल की बेटी की हुई मौत 2 लोग गंभीर घायल।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि बागेश्वर

बागेश्वर/ जिले के नीलेश्वर सड़क पर भगवती मंदिर के पास कपकोट वन विभाग में तैनात वन आरक्षी संदीप का वाहन अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में उनकी चार साल की मासूम बेटी पूजा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि संदीप और उनके भाई राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉रुद्रपुर, नेस्ले कंपनी का लगभग 12 लाख का सामान लेकर ट्रक हुआं फरार, रुद्रपुर स्थिति नेस्ले कंपनी से माल भरकर असम के लिए हुआ था रवाना पुलिस जुटी जांच।

परिवार अपने वाहन से यात्रा कर रहा था जब भगवती मंदिर के पास पहुंचते ही यह दुर्घटना हो गई। आनन-फानन में घायलों को अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने मासूम पूजा को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और बागेश्वर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। अन्य घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।

यह भी पढ़ें 👉देहरादून में अनैतिक देहव्यापार का हुआ खुलासा 3 महिलाओं को पुलिस ने किया रेस्क्यू 2 आरोपी गिरफतार।

जबकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में वाहन के अचानक अनियंत्रित होने को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। स्थानीय लोग इस घटना पर गहन जांच की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *