उत्तर प्रदेश में आंधी तूफान ने मचाया तांडव 101 लोगों की हुई मौत, रेलवे के साथ विधुत व्यवस्था भी चरमराई।

न्यूज 13 ब्यूरो लखनऊ

लखनऊ/ उत्तर प्रदेश में बुधवार को आए जबरदस्त आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने प्रदेशभर में भारी तबाही मचाई है। अलग-अलग जिलों से सामने आई घटनाओं में अब तक 101 लोगों की मौत की सूचना है जबकि 50 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। प्राकृतिक आपदा के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया।

यह भी पढ़ें 👉 अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा क्षेत्र में दुष्कर्म के बाद नाबालिग के गर्भवती होने पर फैली सनसनी मेडिकल रिपोर्ट में 12 हफ्ते की गर्भवती निकली नाबालिग।

सबसे ज्यादा असर वाराणसी, प्रयागराज और कानपुर मंडल में देखने को मिला जहां तेज हवाओं के कारण बड़ी संख्या में पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। कई ग्रामीण क्षेत्रों में कच्चे मकान और टीन शेड उड़ गए जबकि खेतों में खड़ी फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। राज्य के कई हिस्सों में सड़क मार्ग बाधित हो गए। मुख्य मार्गों और राष्ट्रीय राजमार्ग पर पेड़ गिरने से घंटों जाम की स्थिति बनी रही।

यह भी पढ़ें 👉 बागेश्वर जिले के गरुड़ तहसील में घरेलू कलह के चलते 2 बच्चों की मां ने फांसी के फंदे पर झूल कर की अपनी जीवनलीला समाप्त।

बिजली आपूर्ति व्यवस्था भी पूरी तरह प्रभावित रही और कई जिलों में घंटों तक ब्लैकआउट जैसी स्थिति बनी रही।

रेलवे संचालन भी हुआ प्रभावित

आंधी-तूफान का असर रेलवे सेवाओं पर भी देखने को मिला। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग लगभग डेढ़ घंटे तक बाधित रहा। वहीं प्रयागराज-जौनपुर रेलखंड पर पेड़ गिरने से ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह रोकनी पड़ी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक लगभग 22 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने दिए राहत के निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने हादसों में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉 बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर 2 अलग-अलग भीषण सड़क हादसों में कई लोग घायल।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रभावित परिवारों को 24 घंटे के अंदर राहत राशि और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए साथ ही प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य तेज करने बिजली आपूर्ति बहाल करने और प्रभावित क्षेत्रों में सतर्कता बनाए रखने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *