बागेश्वर जिले के गरुड़ तहसील में घरेलू कलह के चलते 2 बच्चों की मां ने फांसी के फंदे पर झूल कर की अपनी जीवनलीला समाप्त।

न्यूज 13 प्रतिनिधि बागेश्वर

बागेश्वर/ जले के गरुड़ तहसील से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है यहां घरेलू क्लेश से तंग आकर एक महिला ने मौत को गले लगा लिया। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गरुड़ तहसील के कंधार क्षेत्र में रहने वाली कविता पत्नी कपेंद्र सिंह ने बुधवार सुबह अपने आवास पर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

यह भी पढ़ें 👉 बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर 2 अलग-अलग भीषण सड़क हादसों में कई लोग घायल।

बताया जा रहा है कि आज सुबह लगभग 10:30 बजे परिजनों ने कविता का शव घर के अंदर फंदे से लटका हुआ देखा। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग जमा हो गए और तत्काल पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना मृतका की मां द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक विनीता बिष्ट और एसआई महेश चंद्र पुलिस टीम के साथ तत्काल कंधार गांव पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को फंदे से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

अस्पताल में डॉक्टर ने महिला को किया मृत घोषित

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉ. तूलिका ने महिला का स्वास्थ्य परीक्षण किया जिसके बाद उन्होंने उसे आधिकारिक रूप से मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉 चम्पावत के शिक्षक के लिए नई कार बनी यमराज, हल्द्वानी से कार खरीद कर घर लौटते वक्त रास्ते में हुई दो कारों की आमने-सामने की जबरदस्त भिड़त 2 लोगों की मौत।

अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू की। इस दुखद घटना ने दो मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। मृतका की एक 12 वर्षीय बेटी और एक 8 वर्षीय बेटा है। अपनी मां को इस हालत में देख दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी मासूमों की स्थिति देख गमगीन हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। इसके बाद शव को विस्तृत जांच और पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय बागेश्वर भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सटीक कारणों और समय की पुष्टि हो सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में परिवहन विभाग का भ्रष्टाचारी दरोग़ा हुआ सस्पेंड हर महीने करता था हजारों की अवैध वसूली।

प्रारंभिक जांच और ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आत्महत्या का मुख्य कारण घरेलू विवाद और आपसी कलह बताया जा रहा है। मृतका का मायका मनाखेट क्षेत्र में स्थित है। घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी सदमे में हैं। थानाध्यक्ष के मुताबिक इस मामले में अभी तक परिजनों की ओर से कोई औपचारिक तहरीर नहीं दी गई है। हालांकि पुलिस ने अपने स्तर पर मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वे इस बात की पड़ताल कर रहे हैं कि क्या महिला को आत्महत्या के लिए उकसाया गया था या इसके पीछे कोई अन्य कारण थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *