तीन दिनों से लापता भतरौजखान थाने में तैनात आरक्षी का मछोड के पास 300 मीटर गहरी खाई से कार व आरक्षी का शव बरामद।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

अल्मोड़ा/ आज दिनांक 04 मई 2026 को समय लगभग 11:28 बजे भिकियासैंण थाने से एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि भतरौजखान थाने में नियुक्त एक आरक्षी, जो पिछले चार दिनों से लापता चल रहे थे उनकी कार मछोड़ के पास एक गहरी खाई में गिरी हुई देखी गई है। सूचना मिलते ही अपर उप निरीक्षक महिपाल सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉 नैनीताल के नजदीक 80 फीट गहरी खाई में समाई थार एक युवक की मौके पर ही हुई मौत 2 गम्भीर घायल।

घटनास्थल पर पहुचने के बाद एसडीआरएफ टीम ने देखा कि वाहन (हुंडई क्रेटा, संख्या UK18Q-2132) मुख्य मार्ग से लगभग 300 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरा हुआ था। दुर्गम परिस्थितियों के बावजूद रेस्क्यू टीम ने खाई में उतरकर तलाशी अभियान चलाया जहा आरक्षी का शव बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें 👉 कीर्तिनगर पुल से सुबह-सुबह अलकनंदा में छलांग लगाई पौड़ी निवासी 35 वर्षीय महिला ने पुलिस और एसडीआरएफ जुटी सर्च अभियान में।

मृतक की पहचान आरक्षी 11CP संजीव चौधरी के रूप में हुई है। वे मूल रूप से शेरपुर, हरिद्वार के निवासी थे और वर्तमान में जनपद अल्मोड़ा के भतरौजखान थाने में तैनात थे। रेस्क्यू टीम ने शव को गहरी खाई से बाहर निकाला और मुख्य मार्ग तक लाकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *