Skip to content
न्यूज़ 13 प्रतिनिधि नैनीताल
नैनीताल/ सरोवर नगरी नैनीताल के नजदीक
पाइंस में सैलानियों की थार 80 फुट गहरी खाई
में गिर गई जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि
दो अन्य घायल हो गए। मृत युवक राहुल हल्द्वानी का
रहने. वाला है। जबकि जोधपुर राजस्थान निवासी
अरविंद व रूपनगर राजस्थान निवासी युवराज का
इलाज चल लहा है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और
पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने खाई से सभी
घायलों को रेस्क्यू किया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने एक घायल को मृत घोषित कर
दिया जबकि अन्य दो घायलों का इलाज जारी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक भवाली से
नैनीताल आ रहे एक थार वाहन खाई में गिर गया।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू
अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि कार में तीन
लोग सवार थे जिन्हें एसडीआरएफ की मदद से
निकालकर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने
बताया कि अभी घायलों के बारे में पुख्ता जानकारी
ली जा रही हैं। दुर्घटना तेज रफ्तार वाहन के लगभग
80 फीट गहरी खाई में गिरने के कारण हुई है।
पुलिस ने घटना की सूचना परिवार के लोगों को दे है।
बताया जा रहा है कि घटना के एक घंटे बाद 108 वाहन मौके पर पहुचा इसको लेकर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई है।