कीर्तिनगर पुल से सुबह-सुबह अलकनंदा में छलांग लगाई पौड़ी निवासी 35 वर्षीय महिला ने पुलिस और एसडीआरएफ जुटी सर्च अभियान में।

न्यूज 13 प्रतिनिधि पौड़ी

श्रीनगर/कीर्तिनगर उत्तराखंड के दो अहम जनप टिहरी और पौड़ी गढ़वाल को जोड़ने वाले कीर्तिनगर पुल पर आज सुबह-सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सुबह की सैर के वक्त एक 35 वर्षीय महिला ने अचानक अलकनंदा नदी के तेज बहाव में छलांग लगा दी। घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और पुलिस प्रशासन बचाव कार्य में जुटा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना सोमवार सुबह-सुबह लगभग साढ़े सात बजे की है। उस वक्त पुल पर कई लोग सुबह की सैर कर रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तरकाशी में अवैध अफीम की खेती पर पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम का प्रहार, 30 भू-स्वामियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज।

राहगीरों ने बताया कि महिला ने अचानक रेलिंग पार करके नदी में छलांग लगा दी। जब तक लोग कुछ समझ पाते और उसे रोकने की कोशिश करते तब तक महिला नदी की उफनती लहरों के बीच समा गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नजदीकी पुलिस चौकी को दी।

 एसडीआरएफ का सघन सर्च ऑपरेशन

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। एसडीआरएफ इंस्पेक्टर मंजरी नेगी ने बताया कि स्थानीय लोगों से प्राप्त जानकारी के आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में फेल और अपंजिकृत डॉक्टरों को दे दी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आरटीआई से हुआ खुलासा स्वास्थ्य विभाग में पोस्टिंग सिंडिकेट हावी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने महिला को काफी दूर तक पानी के बहाव के साथ बहते हुए देखा था जिसके आधार पर संभावित स्थानों और नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में जाल बिछाकर तलाश की जा रही है। हालांकि कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद भी अब तक महिला का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

 महिला की पहचान और पुलिस जांच

नदी में कूदने वाली महिला की पहचान 35 वर्षीय रचना बमराड़ा के रूप में हुई है जो पौड़ी गढ़वाल के बिल्केदार क्षेत्र की निवासी बताई जा रही है। कीर्तिनगर पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है। पुलिस ने बताया कि रचना शादीशुदा थी और उसके पति सुभाष बमराड़ा पेशे से शिक्षक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *