पिथौरागढ़/ उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में एक कमांडर जीप खाई में गिर गई। इस हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। तीन घायलों को अस्पताल भेजा गया है। एसडीआरएफ के रेक्स्यू अभियान के बाद मृतक का शव पुलिस के हवाले किया।
पुलिस के अनुसार आज सुबह-सुबह समय लगभग 04:35 बजे जिला आपदा नियंत्रण कक्ष द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचना दी गई कि मूनाकोट वड्डा से 12 किमी आगे झूलाघाट की ओर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही मुख्य आरक्षी प्रवेश नगरकोटी के नेतृत्व में एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुचने के बाद एसडीआरएफ टीम को पता चला कि एक कमांडर जीप डीआई यूए 05 5382 जिसमें 04 स्थानीय लोग सवार थे बूरा गांव के समीप अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी। ये सभी व्यक्ति एक विवाह समारोह से वापस अपने घर की ओर लौट रहे थे। स्थानीय निवासियों द्वारा पूर्व में ही तीन घायल व्यक्तियों को त्वरित रूप से खाई से निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा जबकि वाहन में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
एसडीआरएफ टीम द्वारा अत्यंत दुर्गम परिस्थितियों में रेस्क्यू कार्य जारी रखते हुए मृतक के शव को स्ट्रेचर के माध्यम से गहरी खाई से सुरक्षित बाहर निकाला गया। टीम ने शव को मुख्य मार्ग तक पहुचाकर वैधानिक कार्यवाही के लिए स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया गया। घायलों में जगदीश बिष्ट पुत्र चंचल बिष्ट उम्र 40 वर्ष निवासी-बासौद मैनन, मोहन बिष्ट पुत्र रमेश सिंह उम्र उम्र 40 वर्ष निवासी -बासौद सचिन चंद पुत्र मोहन चंद उम्र 22 वर्ष निवासी मुनकोट घायल हो गए। मृतक लक्की भंडारी पुत्र चंचल भंडारी उम्र उम्र 22 वर्ष निवासी कोटभाल्डे का रहने वाला था।