द्वाराहाट/ यहां से एक बहुत दुखद खबर आ रही है द्वाराहाट लगभग 15 किलोमीटर दूर भासी-कफलानी गांव के समीप एक मैक्स वाहन खाई में गिर गया वाहन स्वामी प्रयाग मिश्रा उम्र लगभग 48 वर्ष की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वह वाहन स्वामी भी थे।
भासी गांव के निवासी हेम चन्द्र पाण्डेय ने बताया वाहन में एक 18 वर्षीय बच्चे सहित दो महिलाएं भी सवार थी जिन्हें हल्की चोटे आई सभी को अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है प्राप्त जानकारी के मुताबिक द्वाराहाट से डंगर खोला नौबड़ा के लिए आ रहे डंगर खोला निवासी प्रयाग मिश्रा तीन अन्य लोगों के साथ द्वाराहाट से लौट रहे थे तो इसी बीच भासी के पास उनका वाहन खाई में गिर गया और राहगीरों ने इसकी सूचना पूर्व विधायक महेश नेगी को दी जिन्होंने तुरन्त मौके पर पहुंच कर खुद मोर्चा संभाला।
पूर्व विधायक महेश नेगी द्वाराहाट से घटना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने जिलाधिकारी एसडीएम एसपी को इस संबंध में सूचना दी। उनके त्वरित कार्यवाही पर रानीखेत में पोस्टमार्टम की तैयारी हुई है महेश नेगी स्वयं शव को लेकर रानीखेत पहुंचे हैं। जहां पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।
ताजा जानकारी के अनुसार वाहन 200 फीट से अधिक गहरी खाई में गिरने के कारण वाहन स्वामी डंगरखोला निवासी प्रयाग मिश्रा 48 वर्ष की मौत हो गई 18 वर्षी एक बच्चे के साथ दो महिलाएं भी घायल हुई है। फिलहाल पोस्टमार्टम की कार्रवाई चल रही है पूर्व विधायक महेश नेगी ने मृतक और घायलों के परिजनों को सांत्वना दी है और कहां है कि जो भी मददत संभव होगी कराई जाएगी