उत्तराखंड में यहां आवासीय भवन में लगी भीषण आग पूरा घर हुआ राख में तब्दील पालतू पशुओं की जिंदा जलकर हुई दर्दनाक मौत।

न्यूज 13 प्रतिनिधि उत्तरकाशी

उत्तरकाशी/ जिले के तहसील मोरी के ग्राम डामटी थुनारा में देर रात एक बड़ा अग्निकांड हो गया जिसमें एक तीन मंजिला आवासीय भवन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। हादसे में घर में मौजूद पालतू पशुओं की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त मिली जानकारी के मुताबिक आधी रात के बाद हरपाल सिंह राणा पुत्र हरदयाल सिंह राणा के तीन मंजिला मकान में अचानक भीषण आग लग गई।

यह भी पढ़ें 👉 पौड़ी में एक के बाद एक कई लोगों को गुलदार ने उतारा मौत के घाट अब वन विभाग के खिलाफ आक्रोशित हुए लोग।

आग ने देखते ही देखते पूरे घर में फैल गई और अंदर रखा घरेलू सामान, अनाज और अन्य सामग्री पूरी तरह जलकर राख हो गई। आग की चपेट में आने से पाली गई चार बकरिया पंद्रह मुर्गे और दो खरगोश जिंदा जलकर मर गए। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई। ग्रामीणों के मुताबिक आग ने कुछ ही वक्त में पूरे घर को अपनी लपटों में ले लिया जिसके कारण कुछ भी बचाया नहीं जा सका।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप 2 प्रधानाचार्यो सहित 52 शिक्षकों की नौकरी पर लटकी तलवार जाएंगे जेल।

घटना की जानकारी ग्राम प्रधान डामटी थुनारा ने तुरंत प्रशासन को दी जिसके बाद राजस्व उपनिरीक्षक टीम के साथ मौके के लिए रवाना हो चुके हैं। अधिकारियों द्वारा नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर इस अग्निकांड को लेकर ग्रामीणों में चिंता का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *