भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के सफल आयोजन को लेकर संघ ने समीक्षा बैठक में सभी के सहयोग का जताया आभार।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/ भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के जनपदीय सम्मेलन में सहयोग करने के लिए कर्णप्रयाग के विधायक अनिल नौटियाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत के साथ ही पूर्व प्रधानाचार्य जगदीश कनवासी का विषेश रूप से आभार एवं धन्यवाद किया गया। रविवार को संघ के जिलाध्यक्ष दिग्पाल गुसाईं की अध्यक्षता में हुई बैठक में 25 सितंबर को गौचर में आयोजित हुए जनपदीय सम्मेलन के आय-व्यय पर चर्चा करते हुए सभी सदस्यों ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी वर्षों में संगठन को और मजबूत करने का प्रयास किया जायेगा इस अवसर पर कर्णप्रयाग क्षेत्र के विधायक अनिल नौटियाल, कार्यक्रम के संयोजक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत, पूर्व पालिकाध्यक्ष गौचर मुकेश नेगी, पूर्व प्रधानाचार्य कांग्रेस नगर अध्यक्ष जगदीश कनवासी व कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट का विषेश रूप धन्यवाद किया गया।

यह भी पढ़ें 👉 यूपी में भारी बारिश और आकस्मिक बाढ़ का अलर्ट, आठ जिलों में रेड अलर्ट।

इसके साथ ही पालिकाध्यक्ष कर्णप्रयाग गणेश शाह, नगर पंचायत नंदप्रयाग के अध्यक्ष पृथ्वी सिंह रौतेला, गौचर के पालिकाध्यक्ष संदीप नेगी, उपजिलाधिकारी कर्णप्रयाग अलकेश नौडियाल,चटवा पीपल फीलिंग स्टेशन के प्रबंधक बिरेंद्र सिंह नेगी, सेवा निवृत्त व्यायाम शिक्षक राजेन्द्र सिंह नेगी,लोक कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष सुनील पंवार,इंद्र कमन्यूकेशन के प्रबंधक विपुल रावत, अधिवक्ता रघुबीर बिष्ट,सिमली क्षेत्र के पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुन्ना सिंह, दुवा के ग्राम प्रधान महाबीर रावत,मझखोला की प्रधान सुमेदा बिष्ट,खरसाईं की प्रधान शिवानी चौधरी,टीका प्रसाद मैखुरी,के साथ ही संगठन की सदस्यता ग्रहण करने वाले पत्रकारों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर विगत दिनों बद्रीनाथ में एक कार्यक्रम में डीजे का प्रयोग करने व फूहड़ कार्यक्रम पर भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ ने निन्दा करते हुए कहा कि बद्रीनाथ जैसे धार्मिक स्थल पर जहां शंख ध्वनि तक वर्जित है वहां इस तरह कार्यक्रम आयोजित करना सरासर धार्मिक परंपराओं का अपमान है। इस अवसर पर लक्ष्मण रावत, महामंत्री खुशाल सिंह असवाल, गोविन्द सिंह बिष्ट, संदीप शाह,अरूण मिश्रा, अर्जुन नेगी आदि ने भी विचार व्यक्त किए।

One thought on “भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के सफल आयोजन को लेकर संघ ने समीक्षा बैठक में सभी के सहयोग का जताया आभार।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *