अल्मोड़ा/ सड़क की मरम्मत कार्यों में लापरवाही और गलत सूचना देने पर सरकार ने लोकनिर्माण के रानीखेत डिवीजन के प्रभारी अधिशासी अभियंता बिजेंद्र सिंह मेहरा और सहायक अभियंता केके पांडेय को सस्पेंड कर दिया है।
शुक्रवार को लोकनिर्माण विभाग के सचिव डॉ. पंकज पांडे ने इसके आदेश किए।
दोनों अभियंताओं को अल्मोडा स्थित मुख्य अभियंता के क्षेत्रीय कार्यालय से अटैच कर दिया गया है। यह कार्रवाई प्रमुख अभियंता की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है।
प्रमुख अभियंता की जांच में दोनों अभियंताओं की लापरवाही पाई गई। जांच में दोनों को अधूरी और गलत सूचनाएं देने और कार्ययोजना को भी सही तरीके से संशोधित नहीं करने का दोषी पाया गया