अलकनंदा में बहे पाबो बिकास महिला और पुरुष एसडीआरएफ और पुलिस का सर्च अभियान जारी।

न्यूज 13 प्रतिनिधि टिहरी गढ़वाल

टिहरी/ उत्तराखंड में एक बड़ा हादसा हुआ है मंगलवार 4 नवंबर को अलकनंदा नदी में एक महिला और उन्हें बचाने गए शख्स के बह जाने का हादसा सामने आया। यह घटना टिहरी जिले के कीर्तिनगर क्षेत्र में ढूंढ प्रयाग घाट पर पूजा करते वक्त हुई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पौड़ी जिले के पाबौ विकास खंड के जबरौली गांव के लगभग 15-16 श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए ढूंढ प्रयाग आए थे। पूजा समाप्त होने के बाद श्रद्धालु नदी में स्नान कर रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉 तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ मार्ग पर गंभीर अव्यवस्थाओं ने प्रशासन के सुगम यात्रा के दावों की खोली पोल, केदारनाथ वन्य जीव प्रभाव की भी साफ दिखाई देती है लापरवाही

इसी बीच दोपहर लगभग 12:15 बजे आशा देवी अचानक फिसलकर नदी के गहरे पानी में चली गई और तेज बहाव में बहने लगी। महिला को बचाने के लिए जसवंत सिंह भी नदी में उतरे परन्तु वे भी तेज धारा में फंस गए। देखते ही देखते दोनों पानी में ओझल हो गए जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी कीर्तिनगर थाने की टीम और बाद में श्रीनगर से एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और दोनों लोगों की खोजबीन शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉 केदारनाथ विधानसभा में केन्द्रीय विद्यालय के भवन निर्माण को लेकर आंदोलन 31वे दिन भी आंदोलन जारी, अब क्षेत्रीय लोगों ने आंदोलन को उग्र करने की थी चेतावनी।

लेकिन तेज जलधारा और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण अब तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। जिला प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और राहत एवं बचाव कार्य में पूरी तरह सक्रिय है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों पूजा के बाद स्नान कर रहे थे और अचानक गहरे पानी में चले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *