पिथौरागढ़ जिले के दुरस्त विकास खंड नाचनी तहसील में महिला को भालू ने उतारा मौत के घाट।

न्यूज 13 प्रतिनिधि पिथौरागढ़

पिथौरागढ़/ मुनस्यारी क्षेत्र की तेजम तहसील के बोरागांव के कांपा तोक में भालू ने हमला करके एक महिला को मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉 अलकनंदा में बहे पाबो बिकास महिला और पुरुष एसडीआरएफ और पुलिस का सर्च अभियान जारी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कांपा तोक निवासी त्रिलोक सिंह की पत्नी उम्र 42 वर्ष वर्षीय बसंती देवी खेत में काम कर रही थीं। इसी बीच अचानक एक भालू ने आकर उन पर हमला कर दिया जिससे उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने राजस्व पुलिस को यह भी जानकारी दी कि हमला करने के बाद उन्होंने भालू को भागते हुए देखा।

यह भी पढ़ें 👉 चम्पावत, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार महिला सहित 2 लोगों की मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत।

नाचनी कानूनगो बसंत लोहनी ने बताया कि बसंती देवी कांपा तोक में अकेले रहती थीं जबकि उनके पति और बच्चे हल्द्वानी में रहते हैं। थानाध्यक्ष मंगल सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *