नई दिल्ली/ सीबीएसई बोर्ड की 2026– 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा तिथि घोषित अगर आपके बच्चे सीबीएसई बोर्ड के एग्जाम पेपर देने की तैयारी कर रहे हैं तो अब रफ़्तार बढ़ाने का समय आ गया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 2026 में आयोजित होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए अंतिम डेटशीट जारी कर दी है यह घोषणा परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है बोर्ड ने यह भी बताया है कि कक्षा 10वीं के लिए साल में दो बार बोर्ड परीक्षा आयोजित की जाएगी जो कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) की सिफारिशों के अनुरूप एक बड़ा बदलाव है।
सीबीएसई के ऐलान के अनुसार कक्षा 10 और 12 दोनों की बोर्ड परीक्षाए 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगी परीक्षा की समय-सारणी के मुताबिक कक्षा 10वीं की परीक्षा 10 मार्च 2026 को समाप्त होगी जबकि 12वीं की परीक्षा 9 अप्रैल 2026 तक चलेगी सभी परीक्षाए सुबह 10:30 बजे से शुरू होकर दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
पहली बार प्रारंभिक डेटशीट जारी
सीबीएसई ने छात्रों को तैयारी के लिए पर्याप्त वक्त देने के उद्देश्य से कक्षा 9वीं और 11वीं के पंजीकरण डेटा के आधार पर
24 सितंबर 2025 को 2026 की परीक्षाओं के लिए एक प्रारंभिक अस्थायी डेटशीट भी जारी की थी इसका उद्देश्य स्कूलों शिक्षकों और छात्रों को अपनी रणनीतियों और तैयारियों को पहले से ही तय करने में सक्षम बनाना था।
डेटशीट ऐसे करें डाउनलोड
छात्र और अभिभावक सीबीआई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अंतिम डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
कक्षा परीक्षा शुरू होने की तिथि परीक्षा समाप्त होने की तिथि परीक्षा का समय 10वीं 17 फरवरी 2026 10 मार्च 2026 सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक 12वीं 17 फरवरी 2026 9 अप्रैल 2026 सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक इस नए परिवर्तन से छात्रों को साल भर परीक्षा के तनाव को कम करने और सीखने पर अधिक ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलेगी।