हल्द्वानी/ मुखानी क्षेत्र के राधा रानी विहार फेज 6 ईको टाउन में सोमवार रात एक निजी अस्पताल की डॉक्टर वर्षा रानी के दोमंजिला मकान के प्रथम तल (ग्राउंड फ्लोर) में भीषण आग लग गई।
और भाई सहित कुल चार लोग और उनके चार कुत्ते दो मंजिला मकान की छत पर मौजूद थे जिस वक्त ग्राउंड फ्लोर पर भीषण आग लगी।
बचाव कार्य
पड़ोसियों के शोर मचाने पर परिवार को घटना का पता चला। परिवार के तीन लोग बगल की छत पर कूद मारकर सुरक्षित पहुच गए।
डॉक्टर वर्षा रानी ने बिना अपने चार कुत्तों को रेस्क्यू किए घर से बाहर निकलने से मना कर दिया।
स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का काम शुरू किया और बमुश्किल दोमंजिले में फसे कुत्तों और डॉक्टर को बाहर निकाला।
नुकसान और पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई
सूचना मिलने पर दमकल की
टीम मौके पर पहुची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।